शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

Singhada/ Water cashew nut

                      Singhada/ Water cashew nut 


परिचय : सिंघाड़े की बेल होती है और इसे तालाबों में लगाई जाती है। इसके बेल में ही सिंघाड़े लगते हैं जो पानी के अन्दर होती है। सिंघाड़े में आयोडीन अधिक होता है। गले के रोग व टांसिल में इसका उपयोग लाभदायक होता है। सिंघाडे़ की बेल जलकुम्भी की तरह तालाबों के मीठे पानी में तैरती रहती है। इसकी बेल लम्बी होती है, इसके पत्ते करेले के पत्तों के समान तीन कोनों वाले होते हैं। सिंघाड़ा तिकोनेकार होता है और इस पर कांटे होते हैं। सिंघाड़े के छिलके मजबूत व कठोर होते हैं। दूध की अपेक्षा सिंघाड़े में 22 प्रतिशत खनिज क्षार अधिक होता है। सिंघाडे अत्यंत ही पौष्टिक होता है। इसके सेवन से शरीर को शक्ति मिलती है और खून बढ़ता है। सिंघाड़ा लाल व हल्का कालेपन लिए होता है और इसका गूदा सफेद रंग का होता है। इसको सुखाकर आटा भी बनाया जाता है। सिंघाड़े की साग-सब्जी भी बनाई जाती है। इसका उपयोग पौष्टिक पदार्थों में डालने के लिए भी किया जाता है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और शरीर को सभी तत्व प्राप्त होते हैं। सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर में मांस बढ़ता है। गुण : सिंघाड़ा ठंडा, मीठा, भारी व कषैला होता है। यह मल को साफ करता है, पित्त के दोष व खून की खराबी को दूर करता है। यह वीर्य बढ़ाता है, वायु (गैस) बनाता है तथा कफ पैदा करता है। सिंघाड़े में गर्भ को पुष्ट करने की शक्ति होती है। सिंघाड़े का रस ठंडा, भारी, वीर्य बढ़ाने वाला, पौष्टिक तथा पाचन होता है। यह वात, पित्त, बलगम, जलन, रक्तपित्त बुखार और सन्ताप आदि को दूर करता है। सिंघाड़े के सेवन से लिंग मजबूत होता है। सिंघाड़े की बेल का रस जलन को मिटाता है और आंखों के रोगों को दूर करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार : वैज्ञानिकों के विश्लेषण से पता चला है कि सिंघाड़े में प्रोटीन, चर्बी, कार्बोहाईड्रेट, चूना, फास्फोरस, लोहा, खनिज तत्व, विटामिन `ए´ स्टार्च और मैंग्नीज ज्यादा मात्रा में होता है। सिंघाड़े में चर्बी 5 प्रतिशत, प्रोटीन 3 प्रतिशत, क्षार 7 प्रतिशत और कार्बोहाईड्रेट 4 प्रतिशत होता है। विभिन्न रोगों को उपचार :


1. दाद, खाज, खुजली : नीबू के रस में सूखे सिंघाड़े को घिसकर दाद पर प्रतिदिन लगाएं। इससे पहले तो जलन उत्पन्न होती है और फिर ठंडक महसूस होती है। इसका उपयोग कुछ दिनों तक लगातार करने से दाद ठीक हो जाता है। सिंघाड़ा, सिंगी की जड़, हाऊबेर और भारंगी की जड़ को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से दाद, खाज, खुजली दूर होती है। सिंघाड़ा, भिंगी की जड़, झाऊबेर और भारंगी की जड़ 10-10 ग्राम की मात्रा में लेकर पीस लें और फिर इसमें 10 ग्राम मिश्रण मिलाकर एक कप पानी के साथ उबाल लें। जब पानी उबलकर आधा रह जाए तो इसे छानकर पीएं। इसका सेवन प्रतिदिन 7-8 दिन तक करने से त्वचा की खाज-खुजली दूर होती है।

 2. प्रदर : सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाकर खाने से श्वेत प्रदर ठीक होता है और सिंघाड़े के आटे की रोटी खाने से रक्तप्रदर ठीक होता है। सूखे सिंघाडा का चूर्ण बनाकर 3-3 ग्राम की मात्रा में शहद के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करने से सभी प्रकार के प्रदर रोग ठीक होते हैं। 25 ग्राम सिंघाड़ा, 10 ग्राम सोना गेरू और 25 ग्राम मिश्री को एक साथ पीसकर 5 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करें। इससे प्रदर में लाभ मिलता है। सिंघाड़ा का रस निकालकर सुबह-शाम सेवन करने से प्रदर ठीक होता है।

 3. गर्भाशय की कमजोरी : गर्भाशय की कमजोरी के कारण यदि गर्भ न ठहरता हो तो गर्भधारण के बाद प्रतिदिन कुछ सप्ताहों तक ताजा सिंघाड़ा खाना चाहिए। गर्भावती स्त्री को सिंघाड़े की लपसी दिन में 2-3 बार दूध के साथ लेना चाहिए। इससे रक्तस्राव बंद होता है और गर्भपात नहीं होता। 4. मूत्रकृच्छ : सिंघाड़े का काढ़ा बनाकर सेवन करने से मूत्रकृच्छ (पेशाब करने में परेशानी) दूर होता है।

 5. सूजन : सिंघाड़े की छाल को घिसकर लगाने से दर्द व सूजन खत्म होती है।

 6. नपुंसकता : सूखे सिंघाड़े को पीसकर घी और चीनी के साथ हलवा बनाकर खाने से कुछ ही सप्ताहों में नपुंसकता दूर होती है। 

7. पेशाब का रुक जाना : 20 ग्राम ताल मिश्री, 15 ग्राम घी और 30 ग्राम सिंघाड़े को मिलाकर ठण्डे पानी के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम खाने से पेशाब की रुकावट दूर होती है।

 8. सातवें महीने के गर्भ की रक्षा : सिंघाड़ा, कमलनाल, मुनक्का, मुलहठी, कसेरू और चीनी को मिलाकर पीस लें और इसे दूध के साथ घोलकर सेवन करें। इससे सातवें महीने के गर्भ की रक्षा होती है। इससे योनि का दर्द दूर होता है।

 9. सोते समय पेशाब निकल जाना : पिसा हुआ सूखा सिंघाड़ा और खांड लगभग 25-25 ग्राम की मात्रा में मिलाकर रख लें। फिर 1-2 ग्राम मिश्रण पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करने से रात में सोते समय पेशाब का निकल जाना ठीक होता है।

 10. वीर्य की कमी : सिघाडे़ के आटे में बबूल का गोंद, देशी घी और मिश्री मिलाकर लगभग 30 ग्राम की मात्रा में गर्म दूध के साथ लेने से धातु की कमी दूर होती है।

 11. नकसीर : जिन लोगों को नकसीर (नाक से खून बहना) का रोग हो उन्हें बरसात के मौसम के बाद कच्चे सिंघाड़े खाना चाहिए। 

12. कुष्ठ (कोढ़) : सिंघाड़ा, काकड़सिंगी की जड़, हाऊबेर और भारंगी की जड को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। यह चूर्ण 3 से 4 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन पीने से कुष्ठ (कोढ़) रोग ठीक होता है।

 13. फीलपांव (गजचर्म) : सिंघाड़े का काढ़ा बनाकर गाय के पेशाब में मिलाकर पीने से फीलपांव की सूजन दूर होती है। 

14. कमजोरी : कमजोर व्यक्ति को प्रतिदिन सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाकर खाना चाहिए। इससे शारीरिक शक्ति बढ़ती है। 

15. टांसिल का बढ़ना : गले में टांसिल होने पर सिंघाड़े को पानी में उबालकर इस पानी से प्रतिदिन कुल्ला करें। इससे टांसिल की सूजन दूर होती है। 

16. गले की गांठ : सिंघाड़े में बहुत ज्यादा आयोडीन होता है जिसको खाने से गले की गांठ ठीक होती है और साथ ही गले के दूसरे रोग जैसे- घेंघा, तालुमूल प्रदाह, तुतलाहट आदि ठीक होता है।

17,सिंघड़े का सेवन रोज करने से मर्दना ताक़त मे कई गुना शक्ति बढ़ जाती हैं । आप इसका सेवन फ्रूट या आटे के रूप मे भी कर सकते है।

नोट: 3 महीने लगातार सेवन के बाद 15 दिन के लिये इसे बन्द कर दे ।15 दिनो के बाद फिर से 3 महीने के लिये शुरु कर दे।

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

Aloe -vera health benefits

 परिचय ग्वारपाठा में कई प्रकार के औषधीय गुण पायें जाते हैं जिसके कारण से इसे बगीचों में तथा घरों के आस-पास लगाया जाता है। ग्वारपाठा के पौधे की ऊंचाई 60 से 90 सेमी तक होती है। ग्वारपाठा में जड़ के ऊपर जो तना होता है उसके ऊपर से पत्ते निकलते हैं। जब पत्ते शुरुआत में निकलते हैं तो वे सफेद रंग के होते हैं तथा बाद में बड़े होकर हरे रंग के हो जाते हैं। इसके पत्तों की लंबाई लगभग 30 से 45 सेंटीमीटर तथा चौड़ाई 2.5 से 7.5 सेंटीमीटर होती है और मोटाई में आधा इंच मोटे होते हैं। इन पत्तों को छीलने से घी जैसा गूदा निकलता है जिसे सुखाकर मसब्बर नामक पदार्थ बनाया जाता है। ग्वारपाठा के पत्ते आगे से नोकदार तथा किनारों पर कांटेदार होते हैं। पुराने पौधों में बीचों-बीच एक दण्ड पर लाल फूल लगते हैं। ग्वारपाठा के फल 1 से डेढ़ इंच लम्बे फलियों के रूप में लगते हैं जिनका उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है। भारत में के कई स्थानों पर ग्वारपाठा की अलग-अलग जातियां पाई जाती है। इसका उपयोग कई प्रकार के रोगों को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। गुण : आयुर्वेदिक मतानुसार ग्वारपाठा स्वाद में मीठा, तीखा, कड़वा, भारी तथा चिकना होता है। ग्वारपाठा की प्रकृति ठंडी होती है। यह वात तथा कफ को नष्ट करने वाला होता है। यह जहर को भी नष्ट करता है। यह शरीर में शक्ति की वृद्धि करने वाला, वीर्य की मात्रा को बढ़ाने वाला, खून को साफ करने वाला तथा आंखों के रोगों को ठीक करने वाला होता है। यह बुखार, यकृत, प्लीहा, त्वचा, खून में उत्पन्न होने वाली खराबी को दूर करने वाला, कब्ज, खांसी, दमा, मासिकधर्म के विकार, पेट की गैस, सूजन को नष्ट करने वाला तथा अंडवृद्धि रोग में लाभदायक होता है। आग से जलने इसे उपचार करना अधिक लाभकारी है। विभिन्न भाषाओं में नाम: वैज्ञानिक नाम एलावेरा कुलनाम ललाईसिस हिन्दी घीग्वार, ग्वारपाठा अंग्रेजी इण्डियन अलोए लैटिन एलोवेरा संस्कृत घृतकुमारी मराठी कोरफल, कोरकाण्ड गुजराती कंवार पाठु पंजाबी कुंवार गंदल तेलगू कलबंद द्राविड़ी कतालै कन्नड़ तौलसरै, लोलिसार बंगाली घृतकोमारी यूनानी चिकित्सा पद्धति के अनुसार ग्वारपाठा दूसरे दर्जे का गर्म और खुश्क होता है। यह कब्ज दूर करने वाला, खून को साफ करने वाला, आमाशय को बल देने वाला, मूत्र और मासिकधर्म को ठीक समय पर लाने वाला, यकृत (जिगर), प्लीहा (तिल्ली) की वृद्धि को कम करने वाला होता है। यह आंखों के लिए गुणकारी तथा हाजमा को बढ़ाने वाला, पेट के कीड़ों को खत्म करने वाला होता है। बवासीर तथा हडि्डयों के जोड़ों के रोगों को ठीक करने में यह बहुत लाभकारी है। वैज्ञानिक मतानुसार ग्वारपाठा का रासायनिक विश्लेषण करने पर पता चलता है कि इसमें एलोइन नामक ग्लूकोसाइड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें क्राइसोफेनिक अम्ल, एन्जाइम, राल, आइसोबारबेलिन, एलोइमोडिन, गैलिक एसिड तथा सुगंधित तेल भी होता है। ग्वारपाठा यकृत (जिगर) की सूजन हृदय रोग से उत्पन्न गुर्दे की सूजन को दूर करने के लिए अधिक लाभकारी औषधि है। गुदा जख्मों को भरने की यह सर्वोत्तम औषधि हैं। यह खून में हीमीग्लोबिन की मात्रा बढ़ाकर खून की कमी को दूर करता है और पित्ताशय की क्रिया ठीक रूप से चलाने में मदद करता है। हानिकारक प्रभाव : प्रसूता स्त्रियों को स्तनपान के दौरान ग्वारपाठा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है। यदि रक्तस्राव हो रहा हो तो इस अवस्था में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। ग्वारपाठा का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में मरोड़ के साथ दस्त आना शुरू हो सकता है। मात्रा : ग्वारपाठे के पत्तों का रस 10 से 20 मिलीलीटर तथा ग्वारपाठे का चूर्ण लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग से लगभग आधा ग्राम की मात्रा में सेवन किया जा सकता है। विभिन्न रोगों में उपयोग :



 1. जलना: शरीर के जले हुए स्थान पर ग्वारपाठे का गूदा बांधने से फफोले नहीं उठते तथा तुरन्त ठंडक पहुंचती है। ग्वारपाठे के पत्तों के ताजे रस का लेप करने से जले हुए घाव भर जाते हैं। घी ग्वार के पत्ते को चीरकर इसके गूदे को निकालकर त्वचा पर दिन में 2-3 बार लगाने से जलन दूर होकर ठंडक मिलती है और घाव भी जल्दी ठीक हो जाता है। ग्वारपाठा के छिलके को उतारकर इसे पीस लें फिर शरीर के जले हुए भाग पर लेप करें इससे जलन मिट जाती है और जख्म भी भर जाता है। ग्वारपाठे के गूदे के चार भाग में दो भाग शहद मिलाकर जले हुए भाग पर लगाने से आराम मिलता है। आग से जले हुए भाग पर ग्वारपाठे का गूदा लगाने से जलन शांत हो जाती है और फफोले भी नहीं उठते हैं।

3. सिर दर्द: ग्वारपाठे का रस निकालकर उसमें गेहूं का आटा मिलाकर उसकी 2 रोटी बनाकर सेंक लें। इसके बाद रोटी को हाथ से दबाकर देशी घी में डाल दें। इसे सुबह सूरज उगने से पहले इसे खाकर सो जाएं। इस प्रकार 5-7 दिनों तक लगतार इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार का सिर दर्द हो वह ठीक हो जाता है। सिर में दर्द होने पर ग्वारपाठे के गूदे में थोड़ी मात्रा में दारुहरिद्रा का चूर्ण मिलाकर गर्म करें और दर्द वालें स्थान पर इसे लगाकर पट्टी कर लें इससे दर्द ठीक हो जाएगा।

 4. गंजापन: लाल रंग का ग्वारपाठा (जिसमें नारंगी और कुछ लाल रंग के फूल लगते हैं) के गूदे को स्प्रिट में गलाकर सिर पर लेप करने से बाल काले हो जाते हैं तथा गंजे सिर पर बाल उगने लगते हैं। 

5. कुत्ते के काटने पर: ग्वारपाठे को एक ओर से छीलकर इसके गूदे पर पिसा हुआ सेंधानमक डालें, फिर इसे कुत्ते के काटे हुए स्थान पर लगा दें। इस प्रयोग को लगातार दिन में 4 बार करने से लाभ मिलता है।

 6. पेट के रोग: 5 चम्मच ग्वारपाठे का ताजा रस, 2 चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर सुबह-शाम दिन में पीने से सभी प्रकार के पेट के रोग ठीक हो जाते हैं। 25 ग्राम ग्वारपाठे के ताजे रस, 12 ग्राम शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर दिन में 2 बार सुबह और शाम पीने से पेट के हर प्रकार के रोग ठीक हो जाते है। ग्वारपाठा के गूदे को गर्म करके सेवन करने से पेट में गैस बनने की शिकायत दूर हो जाती है। 6 ग्राम ग्वारपाठा का गूदा, 6 ग्राम गाय का घी, 1 ग्राम हरीतकी का चूर्ण और 1 ग्राम सेंधानमक को एक साथ मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से पेट में गैस बनने की शिकायत दूर हो जाती है। ग्वारपाठा के पत्तों के दोनों ओर के जो कांटे लगे होते हैं उसे अच्छी प्रकार साफ कर लें, फिर उसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर एक बर्तन में डाल दें और इसमें आधा किलो नमक डालकर मुंह बंद कर दें। इसके बाद इसे 2-3 दिन तक धूप में रखें, बीच-बीच में इसे हिलाते रहें। तीन दिन बाद इसमें 100 ग्राम हल्दी, 60 ग्राम भुनी हींग, 300 ग्राम अजवायन, 100 ग्राम शूंठी, 60 ग्राम कालीमिर्च, 100 ग्राम धनिया, 100 गाम सफेद जीरा, 50 ग्राम लालमिर्च, 60 ग्राम पीपल, 50 ग्राम लौंग, 50 ग्राम अकरकरा, 100 ग्राम कालाजीरा, 50 ग्राम बड़ी इलायची, 50 ग्राम दालचीनी, 50 ग्राम सुहागा,300 ग्राम राई को बारीक पीसकर डाल दें। रोगी के शरीर की ताकत के अनुसार इसमें से 3 ग्राम से 6 ग्राम तक की मात्रा में सुबह-शाम सेवन करने से पेट के वात-कफ संबन्धी सभी रोग ठीक हो जाते हैं। ग्वारपाठा के 10-20 जड़ों को कुचलकर उबालकर छान लें फिर इस पर भूनी हुई हींग छिड़ककर सेवन करें इससे पेट का दर्द ठीक हो जाता है। 10 ग्राम ग्वारपाठा के गूदे का ताजा रस में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से पेट के रोगों में लाभ मिलता है। ग्वारपाठा के गूदे से पेट पर लेप करें इससे आंतों में जमा मल गुदा से निकल जाएगा और पेट के अन्दर की गांठे गल जाएंगी जिसके फलस्वरूप पेट में कब्ज बनने की समस्या दूर हो जाएगी तथा पेट में दर्द होना भी बंद हो जाएगा। ग्वारपाठे की जड़ और थोड़ी-हींग को भूनकर पीस लें और इसे पानी में मिलाकर पीने से पेट का दर्द समाप्त हो जाता है। 

7. अम्लपित्त: ग्वारपाठे के 14 से 28 मिलीमीटर पत्तों का रस दिन में 2 बार पीने से अम्लपित्त में लाभ मिलता है तथा इसके कारण से होने वाला सिर दर्द ठीक हो जाता है। 

8. प्लीहोदर (तिल्ली के कारण होने वाला पेट का दर्द): ग्वारपाठे के पत्तों के रस 14 से 28 मिलीलीटर की मात्रा को 1 से 3 ग्राम सरफोंका के पंचांग (जड़, पत्ता, तना, फल और फूल) के चूर्ण के साथ दिन में सुबह और शाम सेवन करने से प्लीहोदर के रोग में लाभ मिलता है।

 9. स्त्री रोग: स्त्री रोग को ठीक करने के लिए ग्वारपाठे के 14-28 मिलीलीटर पत्तों के रस को आधा ग्राम भुनी हींग के साथ दिन में दो बार सेवन करना चाहिए। 

10. सूजन: ग्वारपाठा के पत्तों का रस में सफेद जीरा और हल्दी को पीसकर मिला दें, इससे लेप बन जाएगा। इस लेप को दिन में 2-3 बार सूजन पर लगाने से लाभ मिलता है। लगभग 10-10 ग्राम ग्वारपाठे के पत्ते और सफेद जीरा को पीसकर सूजन वाले अंग पर लगाने से सूजन दूर हो जाती है। 

11. फोड़े-फुंसियां: ग्वारपाठा का गूदा गर्म करके फोड़े-फुंसियों पर बांधे इससे या तो वह बैठ जाएगी या फिर पककर फूट जाएगी। जब फोड़े-फुन्सी फूट जाएं तो इस पर ग्वारपाठा के गूदे में हल्दी मिलाकर लगाए इसे घाव जल्दी ठीक हो जाएगा। ग्वारपाठे का गूदा निकालकर गर्म करके उसमें 2 चुटकी हल्दी मिला लें, फिर इसकों फोड़े पर लगाकर ऊपर से पट्टी बांध दें। थोड़े ही समय में फोड़ा पककर फूट जायेगा और उसका मवाद बाहर निकल जायेगा। मवाद निकलने के बाद फोड़ा जल्दी ही ठीक हो जायेगा।

 12. बवासीर: ग्वारपाठा के गूदे में थोड़ा पिसा हुआ गेरू मिलाकर मस्सों पर बांधने से जलन, पीड़ा, दूर होकर बवासीर के मस्सों से खून बहना बंद हो जाता है और आराम मिलता है। खूनी बवासीर में 50 ग्राम ग्वारपाठा के गूदे में 2 ग्राम पिसा हुआ गेरू मिलाकर इसकी टिकिया बना लें। इस टिकिया को रुई के फोहे पर फैलाकर बवासीर के स्थान पर लंगोटी की तरह पट्टी बांध दें। इससे मस्सों में होने वाली जलन तथा दर्द ठीक हो जाता है और मस्से सिकुड़कर दब जाते हैं। यह प्रयोग खूनी बवासीर में लाभकारी होता है। 

13. हिचकी: 2 चम्मच ग्वारपाठा का रस आधे चम्मच सोंठ के चूर्ण के साथ सेवन करने से हिचकी में आराम मिलता है। 6 मिलीलीटर ग्वारपाठे के रस में 1 ग्राम सोंठ का चूर्ण मिलाकर पीने से हिचकी जल्द बंद हो जाती है। 

14. मासिकधर्म ठीक प्रकार से न आना: ग्वारपाठा के 20 गूदे में 10 ग्राम पुराना गुड़ मिलाकर सेवन करें। ऐसी मात्रा दिन में दो बार 3-4 दिनों तक सेवन करने से महिलाओं का मासिकधर्म ठीक समय पर आने लगता है। 10 ग्राम ग्वारपाठा के गूदे पर 500 मिलीग्राम पलाश का क्षार छिडककर दिन में दो बार सेवन करने से मासिकधर्म सही समय पर आने लगता है। 

15. पौष्टिक, बलवर्द्धक योग: ग्वारपाठा के 2 पत्तों को चीरकर उसका सारा गूदा निकाल लें। उसमें नीम गिलोय का 1 चम्मच चूर्ण मिलाकर रोजाना 1 बार सेवन करते रहने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। 

16. कमर दर्द: 20-25 ग्राम ग्वारपाठा के गूदे में शहद और सोंठ का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम कुछ दिन तक सेवन करने से कमर का दर्द ठीक हो जाता है। 10 ग्राम ग्वारपाठे का गूदा, 50 ग्राम सोंठ, 4 लौंग, 50 ग्राम नागौरी असगंध इन सबको पीसकर चटनी बना लें। 4 ग्राम चटनी रोजाना सुबह सेवन करें। इससे कमर दर्द में आराम मिलेगा। 20 ग्राम ग्वारपाठा के गूदे में 2 ग्राम शहद और सोंठ का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से शीत लहर के कारण उत्पन्न कमर दर्द से राहत मिलता है। गेहूं के आटे में ग्वारपाठा का गूदा इतना मिलाए जितना आटे को गूंथने के लिए काफी हो, इसके बाद आटे को गूंथकर रोटी बना लें। इस रोटी का चूर्ण बनाकर इसमें चीनी और घी मिला दें और लड्डू बना लें। इस लड्डू का सेवन करने से कमर का दर्द ठीक हो जाता है।

 17. कान दर्द: ग्वारपाठे के रस को गर्म करके जिस कान में दर्द हो, उससे दूसरी तरफ के कान में 2-2 बूंद डालने से कानों का दर्द दूर हो जाता है। ग्वारपाठे के रस को गुनगुना करके कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है। 

18. मूत्रकृच्छ (पेशाब करने में कष्ट या जलन): 50 ग्राम ग्वारपाठे के गूदे में चीनी मिलाकर खाने से पेशाब करने में जलन और दर्द की समस्यां दूर हो जाती है। 

19. बच्चों की कब्ज: छोटे बच्चों की नाभि पर साबुन के साथ ग्वारपाठे के गूदे का लेप करने से दस्त साफ होते हैं और कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है।

 20. उपदंश (फिरंग): उपदंश के कारण से उत्पन्न घावों पर ग्वारपाठा के गूदे का लेप लगाने से लाभ मिलता है। ग्वारपाठे के 5 मिलीलीटर रस में 5 ग्राम जीरे को पीसकर लेप करने से उपदंश की बीमारी दूर होती है। 

21. मधुमेह: मधुमेह रोग में ग्वारपाठा का 5 ग्राम गूदा 250 से 500 मिलीलीटर गूडूची के रस के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है।

 22. कामला (पीलिया): कामला (पीलिया) के रोग में ग्वारपाठा का 10-20 मिलीलीटर रस दिन में 2 से 3 बार पीने से पित्त नलिका का अवरोध दूर होकर लाभ मिलता है। इस प्रयोग से आंखों का पीलापन और कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। इसके रस को रोगी की नाक में बूंद-बूंद करके डालने से नाक से निकलने वाले पीले रंग का स्राव होना बंद हो जाता है। लगभग 3 से 6 ग्राम ग्वारपाठा गूदे को मट्ठा के साथ सेवन करने से प्लीहावृद्धि (तिल्ली का बढ़ना), यकृतवृद्धि (जिगर का बढ़ना), आध्यमानशूल (पेट में गैस बनने के कारण दर्द), तथा अन्य पाचन संस्थान के रोगों के कारण होने वाला पीलिया रोग ठीक हो जाता है तथा ये रोग भी ठीक हो जाते हैं। ग्वारपाठा के पत्तों का गूदा निकाल दें और इसके बाद जो छिलका बचे उसे मटकी में भर दें तथा फिर इसमें बराबर मात्रा में नमक मिलाकर मटकी का मुंह बंद करके कंडों की आग में रख दें। जब मटकी के अन्दर का द्रव्य जलकर काला हो जाए तो उसे बारीक पीसकर शीशी में भरकर रख दें। इसमें में कुछ मात्रा में सुबह तथा शाम को सेवन करने से पीलिया रोग ठीक हो जाता है।

 23. जिगर की कमजोरी : 20 ग्राम ग्वारपाठा के पत्तों का रस तथा 10 ग्राम शहद दोनों द्रव्यों को चीनी मिट्टी के बर्तन में मुंह बंद करके 1 सप्ताह तक धूप में रखें, इसके बाद इसे छान लें। इसमें से 10-20 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम सेवन करने से यकृत विकारों (जिगर के रोगों) को दूर करने में लाभ मिलता है। इसकी अधिक मात्रा विरेचक होती है परन्तु उचित मात्रा में सेवन करने से मल एवं वात की प्रवृत्ति, ठीक होने लगती है। इसमें सेवन से यकृत (जिगर) मजबूत हो जाता है और उसकी क्रिया सामान्य हो जाती है। 

24. तिल्ली: ग्वारपाठा के गूदे पर सुहागा को छिड़ककर सेवन करने से तिल्ली कट जाती है। 

25. जोड़ों के (गठिया) दर्द: 10 ग्वारपाठा के गूदा का सेवन रोजाना सुबह-शाम करने से गठिया रोग दूर हो जाता है। 

26. ज्वर: 10 से 20 मिलीलीटर ग्वारपाठा की जड़ का काढ़ा दिन में 3 बार पीने से ज्वर कम हो जाता है।

 27. व्रण (घाव), चोट और गांठ: यदि घाव पका न हो तो ग्वारपाठे के गूदे में थोड़ी सज्जीक्षार तथा हरिद्रा चूर्ण मिलाकर लेप बना लें और इस लेप को घाव पर लगा दें इससे घाव पककर फूट जाएगा और यह जल्दी ही ठीक हो जाएगा। शरीर की किसी ग्रंथि में गांठ पड़ जाए तो वहां पर ग्वारपाठा का गूदा में लहसुन और हल्दी मिलाकर इसे हल्का गर्म करके गांठ पर लगाए इससे आराम मिलता है। गांठों की सूजन पर ग्वारपाठे के पत्ते को एक ओर से छीलकर तथा उस पर थोड़ा सा हरिद्रा चूर्ण छिड़ककर इसे हल्का गर्म करके गांठों की सूजन पर लगाएं इससे आराम मिलेगा। चोट, मोच तथा कुचले जाने पर दर्द या सूजन हो रहा हो तो ग्वारपाठे के गूदें में अफीम तथा हल्दी का चूर्ण मिलाकर इसे सूजन तथा दर्द वाले भाग पर लगा लें इससे लाभ मिलेगा। औरतों के स्तन पर चोट लगने के कारण या किसी अन्य कारण से गांठ या सूजन हो गया हो तो ग्वारपाठे की जड़ का चूर्ण बनाकर उसमें थोड़ा सा हरिद्रा चूर्ण मिलाकर इसे हलक गर्म करें और गांठ या सूजन वाले भाग पर लगाकर पट्टी बांध लें इससे सूजन कम हो जाती है और दर्द भी ठीक हो जाता है। इस तरह से उपचार दिन में 2-3 बार करते रहना चाहिए। ग्वारपाठे की जड़ को घाव पर लगाने से हड्डी के घाव और पुराने घाव ठीक हो जाते हैं। ग्वारपाठे के पत्ते का टुकड़ा करके इसके एक ओर का छिल्का हटा दें और छिल्के हटे हुए भाग पर रसोत और हल्दी छिड़ककर हल्का गर्म करें फिर इसे गांठ वाले भाग पर बांध दें इससे लाभ मिलेगा।

 28. पेट की गांठ: ग्वारपाठे के गूदे को पेट के ऊपर बांधने से पेट की गांठ बैठ जाती है। कठोर पेट मुलायम हो जाता है और आंतों में जमा हुआ मल बाहर निकल जाता है। 60 ग्राम ग्वारपाठे का गूदा और 60 ग्राम घी को एक साथ मिलाकर उसमें 10 ग्राम हरीतकी चूर्ण तथा 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर अच्छी तरह घोंट लें, फिर इसमें से 10-15 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम सेवन करने से पेट की गांठे बैठ जाती है। वातज गुल्म और वातजन्य रोगों की अवस्था में गुनगुने पानी के साथ प्रयोग करने से लाभ मिलता है।

 29. नासूर: ग्वारपाठे के गूदे को आग में पकाकर नासूर पर बांधने से नासूर या उसका फोड़ा पककर फूट जाता है और रोग जल्दी ही ठीक हो जाता है।

 30. दमा: ग्वारपाठा के 250 ग्राम पत्तों और 25 ग्राम सेंधानमक के चूर्ण को एक मिट्टी के बर्तन में डालकर, बर्तन को आग पर रखें जब ये पदार्थ जलकर राख बन जाएं तब इसे आग से उतार दें। इस राख को 2 ग्राम की मात्रा में 10 ग्राम मुनक्का के साथ सेवन करने से दमा (श्वास रोग) में अधिक लाभ मिलता है। ग्वारपाठे का 1 किलो गूदा लेकर किसी साफ कपड़े से छान लें फिर इसे किसी कलईदार बर्तन में डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब यह अधपका हो जाए तब इसमें 36 ग्राम लाहौरी नमक का बारीक चूर्ण मिला दें तथा स्टील के चम्मच से अच्छी तरह से घोट दें। जब सब पानी जलकर चूर्ण शेष रह जाये तो बर्तन को आग पर से उतारकर ठंडा करें और इसका बारीक चूर्ण बना लें तथा साफ बोतल में भर दें। इसमें से 250 मिलीग्राम से 480 मिलीग्राम की मात्रा को शहद के साथ प्रतिदिन सेवन करने से पुरानी से पुरानी खांसी, काली खांसी और दमा ठीक हो जाता है।

 31. खांसी: आधा चम्मच ग्वारपाठे का रस में चुटकी भर पिसी हुई सोंठ मिलाकर शहद के साथ चाटे इससे खांसी ठीक हो जाती है। ग्वारपाठा का गूदा और सेंधा नमक दोनों को जलाकर राख बना लें और इसमें से 12 ग्राम की मात्रा में मुनक्का के साथ सुबह-शाम सेवन करने से खांसी तथा पुरानी खांसी ठीक हो जाती है तथा कफ की समस्या भी दूर होती है। 

32. आंखों के दर्द: सोते समय ग्वारपाठे के गूदे का रस आंखों मे डालने से आंखों का दर्द दूर होता है। ग्वारपाठे के गूदे में हल्दी का चूर्ण मिलाकर गर्म करें और सहनीय अवस्था में पैरों के तलुवों में इसे लगाकर पट्टी बांध दें इससे आंखों दर्द ठीक हो जाता है। ग्वारपाठे का गूदा आंखों के ऊपर लगाने से आंखों की लाली मिट जाती है, गर्मी दूर होती है। वायरल कंजक्टीवाइटिस में भी इसका उपयोग लाभदायक होता है। ग्वारपाठे के 1 ग्राम गूदे में 375 मिलीग्राम अफीम मिलाकर पोटली बना लें और इसे पानी में भिगोकर आंखों पर रखने से और इसमें से 1-2 बूंद आंखों के अन्दर डालने से आंखों का दर्द ठीक हो जाता है। ग्वारपाठे के गूदे पर हल्दी डालकर थोड़ा गर्म करके आंखों में लगाने से आंखों का दर्द चला जाता है।

 33. कब्ज: ग्वारपाठे का गूदा 10 ग्राम में 4 पत्तियां तुलसी और थोड़ी-सी सनाय की पत्तियां पीसकर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का सेवन खाना खाने के बाद करने से कब्ज की शिकायत खत्म हो जाती है। 20 ग्राम ग्वारपाठा में थोड़ी-सी मात्रा में काला नमक मिलाकर सुबह और शाम खाली पेट खाने से कब्ज दूर होती है। ग्वारपाठा का रस 10 से 20 ग्राम की मात्रा में हरड़ के साथ सेवन करने से मलअवरोध की परेशानी दूर होती है जिसके फलस्वरूप कब्ज की समस्या दूर होती है।

 34. नंपुसकता (नामर्दी): ग्वारपाठे का गूदा और गेहूं का आटा बराबर मात्रा में लेकर इसमें घी मिला लें फिर इसके 2 गुने की मात्रा में चीनी इसमें मिलाकर हलुआ बना लें और इसका सेवन 7 दिनों तक करने से नपुंसकता दूर होती है।

 35. अग्निमान्द्यता (अपच): ग्वारपाठा को पीसकर रस निकाल लें और इसमें नौसादा को मिलाकर रख लें, फिर इसके इसमें से आधा-आधा चम्मच रस को खुराक के रूप में सुबह और शाम सेवन करें इससे अपच की शिकायत दूर हो जाती है। ग्वारपाठे का गूदा सेंधा नमक के साथ सेवन करने से आराम मिलेगा।

 36. जिगर का रोग: 3 ग्राम ग्वारपाठे के रस में सेंधा नमक व समुंद्री नमक मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करने से यकृत के बीमारी ठीक हो जाती है। 10-20 ग्राम ग्वारपाठे का रस को सेंधा और हरिद्रा के साथ सेवन करने से यकृत के बीमारी ठीक हो जाती है तथा इससे यकृत का बढ़ना, दर्द होना, और पीलिया का होना आदि रोग भी ठीक हो जाते हैं। 480 मिलीलीटर ग्वारपाठे का रस में 240 मिलीग्राम हल्दी के चूर्ण और 240 मिलीग्राम सेंधा नमक का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से बढ़ा हुआ यकृत ठीक हो जाता है। ग्वारपाठे के पत्ते का रस आधा चम्मच, हल्दी का चूर्ण एक चुटकी तथा पिसा हुआ सेंधा नमक 1 चुटकी तीनों को मिलाकर पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करें इससे यकृत रोग में लाभ मिलेगा। 

37. जलोदर (पेट में पानी भर जाना): ग्वारपाठे के रस में हल्दी का चूर्ण मिलाकर पीने से प्लीहा और भोजन के न पचने वाली बीमारी में लाभ मिलता है।

 38. स्तनों की जलन और सूजन: ग्वारपाठे के रस में हरिद्रा के चूर्ण को मिलाकर इससे स्तनों पर लेप करें। इससे स्तनों पर होने वाली सूजन और जलन दूर हो जाती है।

 39. हाथ-पैर का फटना: भोजन में ग्वारपाठे की सब्जी खाने से हाथ-पैर नहीं फटते हैं।

रविवार, 18 अक्तूबर 2020

Castor tree health benefits

 परिचय : एरंड का पौधा प्राय: सारे भारत में पाया जाता है। एरंड की खेती भी की जाती है और इसे खेतों के किनारे-किनारे लगाया जाता है। ऊंचाई में यह 2.4 से 4.5 मीटर होता है। एरंड का तना हरा और चिकना तथा छोटी-छोटी शाखाओं से युक्त होता है। एरंड के पत्ते हरे, खंडित, अंगुलियों के समान 5 से 11 खंडों में विभाजित होते हैं। इसके फूल लाल व बैंगनी रंग के 30 से 60 सेमी. लंबे पुष्पदंड पर लगते हैं। फल बैंगनी और लाल मिश्रित रंग के गुच्छे के रूप में लगते हैं। प्रत्येक फल में 3 बीज होते हैं, जो कड़े आवरण से ढके होते हैं। एरंड के पौधे के तने, पत्तों और टहनियों के ऊपर धूल जैसा आवरण रहता है, जो हाथ लगाने पर चिपक जाता है। ये दो प्रकार का होते हैं लाल रंग के तने और पत्ते वाले एरंड को लाल और सफेद रंग के होने पर सफेद एरंड कहते हैं। अंग्रेजी कैस्टर प्लांट लैटिन स्वाद : एरंड खाने में तीखा, बेस्वाद होता है। स्वरूप : एरंड दो प्रकार का होता है पहला सफेद और दूसरा लाल। इसकी दो जातियां और भी होती हैं। एक मल एरंड और दूसरी वर्षा एरंड। वर्षा एरंड, बरसात के सीजन में उगता है। मल एरंड 15 वर्ष तक रह सकता है। वर्षा एरंड के बीज छोटे होते हैं, परन्तु उनमें मल एरंड से अधिक तेल निकलता है। एरंड का तेल पेट साफ करने वाला होता है, परन्तु अधिक तीव्र न होने के कारण बालकों को देने से कोई हानि नहीं होती है। पेड़ : एरंड का पेड़ 2.4 से 4.5 मीटर, पतला, लम्बा और चिकना होता है। फूल : इसका फूल एक लिंगी, लाल बैंगनी रंग के होते हैं। फल : एरंड के फल के ऊपर हरे रंग का आवरण होता है। प्रत्येक फल में तीन बीज होते हैं। बीज : इसके बीज सफेद चिकने होते हैं। स्वभाव : एरंड गर्म प्रकृति का होता है। हानिकारक : एरंड आमाशय को शिथिल करता है, गर्मी उत्पन्न करता है और उल्टी लाता है। इसके सेवन से जी घबराने लगता है। लाल एरंड के 20 बीजों की गिरी नशा पैदा करती है और ज्यादा खाने से बहुत उल्टी होता है एवं घबराहट या बेहोशी तक भी हो सकती है। यह आमाशय के लिए अहितकर होता है। तुलना : इसकी तुलना जमालघोटा से की जा सकती है। दोषों को दूर करने वाला : कतीरा और मस्तगी एरंड के गुणों को सुरक्षित रखकर इसके दोषों को दूर करता है। नोट : लाल एरंड का तेल 5 से 10 ग्राम की मात्रा में गर्म दूध के साथ लेने से योनिदर्द, वायुगोला, वातरक्त, हृदय रोग, जीर्णज्वर (पुराना बुखार), कमर के दर्द, पीठ और कब्ज के दर्द को मिटाता है। यह दिमाग, रुचि, आरोग्यता, स्मृति (याददास्त), बल और आयु को बढ़ाता है और हृदय को बलवान करता है। गुण : एरंड पुराने मल को निकालकर पेट को हल्का करती है। यह ठंडी प्रकृति वालों के लिए अच्छा है, अर्द्धांग वात, गृध्रसी झानक बाई (साइटिका के कारण उत्पन्न बाय का दर्द), जलोदर (पेट में पानी की अधिकता) तथा समस्त वायुरोगों की नाशक है इसके पत्ते, जड़, बीज और तेल सभी औषधि के रूप में इस्तेमाल किए जाते है। यहां तक कि ज्योतिषी और तांत्रिक भी ग्रहों के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए एरंड का प्रयोग करते हैं। सफेद एरंड : सफेद एरंड, बुखार, कफ, पेट दर्द, सूजन, बदन दर्द, कमर दर्द, सिर दर्द, मोटापा, प्रमेह और अंडवृद्धि का नाश करता है। लाल एरंड : पेट के कीड़े, बवासीर, रक्तदोष (रक्तविकार), भूख कम लगना, और पीलिया रोग का नाश करता है। इसके अन्य गुण सफेद एरंड के जैसे हैं। एरंड के पत्ते : एरंड के पत्ते वात पित्त को बढ़ाते हैं और मूत्रकृच्छ्र (पेशाब करने में कठिनाई होना), वायु, कफ और कीड़ों का नाश करते हैं। एरंड के अंकुर : एरंड के अंकुर फोड़े, पेट के दर्द, खांसी, पेट के कीड़े आदि रोगों का नाश करते हैं। एरंड के फूल : एरंड के फूल ठंड से उत्पन्न रोग जैसे खांसी, जुकाम और बलगम तथा पेट दर्द संबधी बीमारी का नाश करता है। एरंड के बीजों का गूदा : एरंड के बीजों का गूदा बदन दर्द, पेट दर्द, फोड़े-फुंसी, भूख कम लगना तथा यकृत सम्बंधी बीमारी का नाश करता है। एरंड का तेल : पेट की बीमारी, फोड़े-फुन्सी, सर्दी से होने वाले रोग, सूजन, कमर, पीठ, पेट और गुदा के दर्द का नाश करता है। हानिकारक प्रभाव : राइसिन नामक विषैला तत्त्व होने के कारण एरंड के 40-50 दाने खाने से या 10 ग्राम बीजों के छिलकों का चूर्ण खाने से उल्टी होकर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। मात्रा : बीज 2 से 6 दाने। तेल 5 से 15 मिलीलीटर। पत्तों का चूर्ण 3 से 4 ग्राम। जड़ की पिसी लुगदी 10 से 20 ग्राम । जड़ का चूर्ण 1 से 3 ग्राम। विभिन्न रोगों में उपयोगी :

1. चर्म (त्वचा) के रोग : एरंण्ड की जड़ 20 ग्राम को 400 मिलीलीटर पानी में पकायें। जब यह 100 मिलीलीटर शेष बचे तो इसे पिलाने से चर्म रोगों में लाभ होता है। एरंड के तेल की मालिश करते रहने से शरीर के किसी भी अंग की त्वचा फटने का कष्ट दूर होता है। 

2. सिर पर बाल उगाने के लिए : ऐसे शिशु जिनके सिर पर बाल नहीं उगते हो या बहुत कम हो या ऐसे पुरुष-स्त्री जिनकी पलकों व भौंहों पर बहुत कम बाल हों तो उन्हें एरंड के तेल की मालिश नियमित रूप से सोते समय करना चाहिए। इससे कुछ ही हफ्तों में सुंदर, घने, लंबे, काले बाल पैदा हो जाएंगे।
3. सिर दर्द : एरंड के तेल की मालिश सिर में करने से सिर दर्द की पीड़ा दूर होती है। एरंड की जड़ को पानी में पीसकर माथे पर लगाने से भी सिर दर्द में राहत मिलती है।
4. जलने पर : एरंड का तेल थोड़े-से चूने में फेंटकर आग से जले घावों पर लगाने से वे शीघ्र भर जाते हैं। एरंड के पत्तों के रस में बराबर की मात्रा में सरसों का तेल फेंटकर लगाने से भी यही लाभ मिलता है।
5. पायरिया : एरंड के तेल में कपूर का चूर्ण मिलाकर दिन में 2 बार नियमित रूप से मसूढ़ों की मालिश करते रहने से पायरिया रोग में आराम मिलता है।
6. शिश्न (लिंग) की शक्ति बढ़ाने के लिए : मीठे तेल में एरंड के पीसे बीजों का चूर्ण औटाकर शिश्न (लिंग) पर नियमित रूप से मालिश करते रहने से उसकी शक्ति बढ़ती है।
7. मोटापा दूर करना : एरंड की जड़ का काढ़ा छानकर एक-एक चम्मच की मात्रा में शहद के साथ दिन में तीन बार सेवन करें। एरंड के पत्ते, लाल चंदन, सहजन के पत्ते, निर्गुण्डी को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें, बाद में 2 कलियां लहसुन की डालकर पकाकर काढ़ा बनाकर रखा रहने दें इसमें से जो भाप निकले उसकी उस भाप से गला सेंकने और काढ़े से कुल्ला करना चाहिए। एरंड के पत्तों का खार (क्षार) को हींग डालकर पीये और ऊपर से भात (चावल) खायें। इससे लाभ हो जाता है। अरण्ड के पत्तों की सब्जी बनाकर खाने से मोटापा दूर हो जाता है।
8. स्तनों में दूध वृद्धि हेतु : एरंड के पत्तों का रस दो चम्मच की मात्रा में दिन में तीन बार कुछ दिनों तक नियमित पिलाएं। इससे स्तनों में दूध की वृद्धि होती है। अरण्ड (एरंड) पाक को 10 से लेकर 20 ग्राम की मात्रा में गुनगुने दूध के साथ प्रतिदिन सुबह और शाम को पिलाने से प्रसूता यानी बच्चे को जन्म देने वाली माता के स्तनों में दूध में वृद्धि होती है। मां के स्तनों पर एरंड के तेल की मालिश दिन में 2-3 बार करने से स्तनों में पर्याप्त मात्रा में दूध की वृद्धि होती है।
9. बालकों के पेट के कृमि (कीड़े) : एरंड का तेल गर्म पानी के साथ देना चाहिए अथवा एरंड का रस शहद में मिलाकर बच्चों को पिलाना चाहिए। इससे बच्चों के पेट के कीडे़ नष्ट हो जाते हैं। एरंड के पत्तों का रस नित्य 2-3 बार बच्चे की गुदा में लगाने से बच्चों के चुनने (पेट के कीड़े) मर जाते हैं।
10. बिच्छू के विष पर : एरंड के पत्तों का रस, शरीर के जिस भाग की ओर दंश न हुआ हो, उस ओर के कान में डालें और बहुत देर तक कान को ज्यों का त्यों रहने दें। इस प्रकार दो-तीन बार डालने से बिच्छू का विष उतर जाता है। 11. नींद कम आना : एरंड के अंकुर बारीक पीसकर उसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को कपाल (सिर) तथा कान के पास लेप करने से नींद का कम आना दूर हो जाता है। 12. पीनस रोग- एरण्ड के तेल को तपाकर रख लें और जिस ओर नाक में पीनस हो गया हो उस ओर के नथुने से एरण्ड के तेल को दिन में कई बार सूंघने से पीनस नष्ट हो जाती है। एरंड की जड़ और सोंठ को घिसकर योनि पर लेप करें। इससे योनि दर्द ठीक हो जाता है। एरंड तेल में रूई का फोहा भिगोकर योनि में धारण करने से योनि का दर्द मिट जाता है। 13. पीठ के दर्द में : एरंड के तेल को गाय के पेशाब में मिलाकर देना चाहिए। इससे पीठ, कमर, कन्धे, पेट और पैरों का शूल (दर्द) नष्ट हो जाता है। 14. बच्चों के दस्त : एरंड और चूहे की लेण्डी का चूर्ण नींबू के रस में मिलाकर बच्चों की नाभि और गुदा पर लेप करना चाहिए। इससे बच्चों का दस्त आना बंद हो जाता है। 15. पिसा हुआ कांच खा लेने पर : पिसा हुआ कांच खा लेने पर 30 ग्राम एरंड का तेल पिलाने से लाभ मिलता है। 16. माथे (मस्तक) के दर्द में : एरंड की जड़ को भांगरे के रस में घिसकर नाक में लगाकर सूंघे, इससे छींक आकर मस्तक शूल नष्ट हो जाता है। 17. होंठों का फटना : होंठों के फटने पर रात्रि को एरंड तेल होठ पर लगाने से लाभ मिलता है। 18. हृदय रोग : एरंड की जड़ का काढ़ा जवाखार के साथ देने से हृदय रोग और कमर के दर्द का नाश हो जाता है। 19. स्तनों की सूजन (स्त्रियों के स्तन में दूध के कारण आयी हुई सूजन और दर्द) : स्तनों के सूजन से पीड़ित महिला के स्तनों में एरंड के पत्तों की पुल्टिस बांधनी चाहिए। इससे स्तनों की सूजन और दर्द में बहुत अधिक लाभ मिलता है। 20. पेट में दर्द या बार-बार दस्त होना : एरंड के तेल का जुलाब देना चाहिए। इसका जुलाब बहुत ही उत्तम होता है। इससे पेट में दर्द नहीं होता और पानी की तरह पतले दस्त भी नहीं होते, केवल मल-शुद्धि होती है। यदि इसका जुलाब फायदा नहीं पहुंचाता तो यह कोई हानि नहीं पहुंचाता। छोटे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए यह समान उपयोगी है। सोंठ के काढ़े के साथ पीने से एरंड के तेल की दुर्गन्ध कम हो जाती है अथवा मट्ठे से कुल्ला करके एरंड का तेल पीने से उससे अरुचि नहीं होती । 21. अंडकोष वृद्धि : 2 चम्मच एरंड तेल सुबह-शाम दूध में मिलाकार सेवन करने से अंडकोष के बढे़ हिस्से से आराम मिलता है। साथ ही इस तेल की मालिश भी करनी चाहिए। 10 ग्राम एरंड तेल को 3 ग्राम गुग्गुलु और 10 ग्राम गाय के पेशाब के साथ सुबह-शाम पीने से एवं अंडकोष पर एरंड पत्ते गर्म करके बांधने से अंडकोष वृद्धि ठीक हो जाती है। 22. आंखों के रोग में : एरंड के तेल के अंजन से आंखों से पानी बहता है, इसलिए इसे नेत्र विरेचन कहते हैं। एरंड तेल दो बूंद आंखों में डालने से, इनके भीतर का कचरा निकल जाता है और आंखों की किरकरी बंद हो जाती है। एरंड के पत्तों की जौ के आटे के साथ पुल्टिस बनाकर आंखों पर बांधने से आंखों पर आई पित्त की सूजन नष्ट हो जाती है। 23. स्त्री के स्तन संबधी रोग : जब किसी स्त्री के स्तनों में दूध आना बंद हो जाता है और स्तनों में गांठें पड़ जाती हैं, तब एरंड के 500 ग्राम पत्तों को 20 लीटर पानी में घंटे भर उबालें, तथा गर्म पानी की धार 15-20 मिनट स्त्री के स्तनों पर डाले, एरंड तेल की मालिश करें, उबले हुए पत्तों की महीन पुल्टिस स्तनों पर बांधे। इससे गांठें बिखर जायेगी और दूध का प्रवाह पुन: प्रारम्भ हो जायेगा। स्तन के चारों ओर की त्वचा फट जाने पर एंरड तेल लगाने से तुरन्त लाभ होता है। एरंड के पत्तों को सिरके में पीसकर स्तनों पर प्रतिदिन मलने से कुछ ही दिनों में स्तन कठोर हो जाते हैं। इसके अलावा गांठें पिघलकर दूध उतरने लगता है तथा सूजन की तकलीफ दूर हो जाती हैं। 24. पीलिया : गर्भवती महिला को यदि पीलिया हो जाये और गर्भ शुरुआती अवस्था में हो तो, एरंड के पत्तों का 10 मिलीलीटर रस सुबह-सुबह 5 दिन पिलाने से पीलिया दूर हो जाता है और सूजन भी दूर हो जाती है। एरंड के पत्तों के 5 मिलीलीटर रस में पीपल का चूर्ण मिलाकर नाक में डालकर सूंघने से या आंखों में अंजन करने से पीलिया रोग मिटता है और सूजन भी दूर हो जाती है। एरंड की जड़ का रस 6 मिलीलीटर, दूध 250 मिलीलीटर में मिलाकर पिलाने से कामला रोग मिटता है। एरंड की जड़ के 80 मिलीलीटर काढे़ में दो चम्मच शहद मिलाकर चाटने से खांसी दूर हो जाती है। एरंड के पत्तों का रस 10 से 20 मिलीलीटर तक गाय के कच्चे दूध में मिलाकर सुबह-शाम पिलाने से 3 से 7 दिन में पीलिया नष्ट हो जाता है। रोगी को दही-चावल ही खिलायें और यदि कब्ज हो तो दूध अधिक पिलाएं। 10 ग्राम एरंड के पत्ते लेकर, उन्हें 100 मिलीलीटर दूध में पीसकर छान लें और उसमें 5 ग्राम शक्कर मिलाकर दिन में 3 बार पीने से कामला रोग शांत हो जाता है। एरंड का रस डाभ (कच्चे नारियल के पानी) में मिलाकर खाली पेट पीएं। इससे पीलिया का रोग ठीक हो जाता है। 25. खांसी : एरंड के पत्तों का क्षार 3 ग्राम, तेल एवं गुड़ आदि को बराबर मात्रा में मिलाकर चाटने से खांसी दूर हो जाती है। 26. पेट के रोग : एरंड के बीजों के बीच के भाग को पीसकर, गाय के चौगुने दूध में पकायें जब यह खोवा की तरह हो जाय तो उसमें दो भाग चीनी मिला लें। इसे प्रतिदिन 15 ग्राम खाने से पेट की गैस मिटती है। पुराने पेट के दर्द में रोज रात को सोने के समय 125 मिलीलीटर गर्म पानी में एक नींबू का रस निचोडकऱ, एरंड का तेल डालकर पीने से कुछ समय में ही दर्द दूर हो जाता है। 27. प्रवाहिका (संग्रहणी) : यदि मल के साथ आंव और खून निकलता हो तो आरम्भ में ही 10 मिलीलीटर एरंड तेल देने से आंव आना कम हो जाता है और खून का गिरना भी कम हो जाता है। 28. एपैन्डिक्स : इस रोग के प्रारम्भ में ही एरंड तेल 5 से 10 मिलीलीटर की मात्रा में प्रतिदिन देने से आपरेशन करने की आवश्यकता नहीं रहती। और एपैन्डिक्स रोग ठीक हो जाता है। 29. वादी की पीड़ा : एरंड और मेंहदी के पत्तों को पीसकर लेप करने से वादी की पीड़ा मिट जाती है। 30. प्लीहोदर (तिल्ली का बढ़ जाना) : एरंड के पंचाग की 10 ग्राम राख को 40 मिलीलीटर गौमूत्र में मिलाकर पिलाने से प्लीहोदर मिट जाता है। 31. अर्श (बवासीर) : एरंड के पत्तों के 100 मिलीलीटर काढ़े में घृतकुमारी का रस 50 मिलीलीटर मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से लाभ होता है। एरंड तेल और घृत कुमारी का स्वरस मिलाकर बवासीर के मस्सों पर लगाने से जलन शांत हो जाती है। मस्से और गुदा की त्वचा फट जाने पर प्रतिदिन रात्रि को एरंड तेल देने से बहुत लाभ होता है। एरंड के तेल की मालिश नियमित रूप से करते रहने से बवासीर के मस्से, पैरों की कील (कार्नस), मुहासें, मस्से, बिवाई, धब्बे, गठानों पर की सारी तकलीफें धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। नीम और एरंडी के तेल को गर्म करें तथा उसमें 1 ग्राम अफीम व 2 ग्राम कपूर का चूर्ण डालकर मलहम (गाढ़ा पेस्ट) बना लें। इस पेस्ट को मस्सों पर लगाने से मस्से सूखकर झड़ जाते हैं। एरंड का तेल लेकर प्रतिदिन मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिनों में बादी बवासीर ठीक हो जाती है। 32. पेट की चर्बी : पेट पर चढ़ी हुई चर्बी को उतारने के लिए हरे एरंड की 20 से 50 ग्राम जड़ को धोकर कूटकर 200 मिलीलीटर पानी में पकाकर 50 मिलीलीटर शेष रहने पर पानी को प्रतिदिन पीने से पेट की चर्बी उतरती है। 33. प्रसव कष्ट (डिलीवरी के दौरान स्त्री को होने वाली पीड़ा) : प्रसवकाल में कष्ट कम हो सके इसके लिए गर्भवती स्त्री को 5 महीने बाद, एरंड तेल का 15-15 दिन के अन्तर से हलका जुलाब देते रहें। प्रसव के समय 25 ग्राम एरंड तेल को चाय या दूध में मिलाकर देने से प्रसव शीघ्र होता है। 34. मासिक-धर्म : एरंड के पत्तों को गर्मकर पेट पर बांधने से मासिक-धर्म नियमित रूप से होने लगता है। 35. गुर्दे (वृक्कशूल) के दर्द में : एरंड की मींगी को पीसकर, गर्म लेप करने से गुर्दे की वात पीड़ा व सूजन में लाभ होता है। 36. वातरक्त : वातरक्त में एरंड का 10 मिलीलीटर तेल एक गिलास दूध के साथ सेवन करना चाहिए। 37. रक्त विकार : एरंड की गिरी एक, दूध 125 मिलीलीटर, जल 250 मिलीलीटर मिलाकर उबालते हैं जब केवल दूध मात्र शेष रह जाए तो इसमें 10 ग्राम चीनी या मिश्री डालकर पिला दें, इस प्रकार एक गिरी से शुरू करके, 7 दिन तक 1-1 गिरी बढ़ाकर घटायें। एक गिरी पर लाने से रक्त के रोग मिटते हैं। यह प्रयोग अत्यंत वात शामक भी है। 38. विषनाशक : एरंड के पत्तों का 100 मिलीलीटर रस पिलाकर वमन (उल्टी) कराने से सांप तथा बिच्छू के विष में लाभ होता है। इसी प्रकार अफीम तथा दूसरी तरह के जहर में भी इससे लाभ होता है। एरंड के 20 ग्राम फलों को पीस-छानकर पिलाने से अफीम का विष उतरता है। 39. नहरूआ : एरंड के पत्तों को गर्म कर बांधने से नहरूआ की सूजन मिट जाती है। एरंड की जड़ को गाय के घी में मिलाकर पीने से नहरूआ रोग नष्ट हो जाता है। नहरूआ के रोगी को 20 मिलीलीटर एरंडी के पत्तों का रस और 60 ग्राम घी मिलाकर 3 दिन तक पीने से नहरूआ रोग में आराम मिलता है। 40. नाड़ी घाव (व्रण) : एरंड की कोमल कोपलों को पीसकर लेप करने से नाड़ी का घाव मिटता है। 41. शय्याक्षत (बिस्तर पर पडे़ रहने से होने वाले घाव) : एरंड तेल लगाने से शय्याक्षत बड़ी जल्दी मिटते हैं। बच्चों के उल्टी, दस्त और बुखार में एरंड तेल से लाभदायक कोई और वस्तु नहीं है। 42. दुष्ट व्रण (घाव) : बिगड़े हुए घाव और फोड़ों पर एरंड के पत्तों को पीसकर लगाने लाभ मिलता है। 43. वात प्रकोप और वात शूल : एरंड के बीजों को पीसकर लेप करने से छोटी संधियों और गठिया की सूजन मिटती है। वात रोग में एरंड तेल उत्तम गुणकारी है। कमर व जोड़ों का दर्द, हृदय दर्द, कफ और जोड़ों की सूजन, इन सब रोगों में एरंड की जड़ 10 ग्राम और सोंठ का चूर्ण 5 ग्राम का काढ़ा बनाकर सेवन करना चाहिए तथा दर्द पर एरंड तेल की मालिश करनी चाहिए। 45. विद्रधि (फोड़ा) होने पर : एरंड की जड़ को पीसकर घी या तेल में मिलाकर कुछ गर्म कर गाढ़ा लेप करने से फोड़ा मिट जाता है। 46. किसी भी प्रकार की सूजन : किसी भी प्रकार की सूजन, आमवात इत्यादि में एरंड के पत्तों को गर्म कर तेल चुपड़कर बांधने से लाभ होता है। 47. बुखार की जलन : बुखार में होने वाली जलन में एरंड के पत्ते धोकर साफकर शरीर पर धारण करने से जलन नष्ट हो जाती है। 48. तिल मस्से : पत्ते के वृन्त पर थोड़ा चूना लगाकर तिल पर बार-बार घिसने से तिल निकल जाता है। एरंड के तेल में कपड़ा भिगोकर मस्से पर बांधने से मस्से मिट जाते हैं। चेहरे या पूरे शरीर पर तिल, धब्बे या भूरे-भूरे दाग (लीवर स्पोंटस) हो या गाल या त्वचा पर छोटी-छोटी गिल्टियां (गांठे), सख्त गुठलियां निकलने पर रोजाना दिन में 2 से 3 बार लगातार एरंड के तेल की मालिश करने से धीरे-धीरे सब समाप्त हो जाते हैं। एरंड का तेल लगाने से जख्म भी भर जाते हैं और इसकों मस्सों पर लगाने से मस्सा ढीला होकर गिर जाता है। एरंड के तेल को सुबह और शाम 1-2 बूंद हल्के हाथ से मस्से पर मलने से 1 से 2 महीनों में मस्से गिर जाते हैं। 49. पित्तजगुल्म : पित्तजगुल्म एवं पैत्तिक शूल में यष्टिमधु के 50 मिलीलीटर काढे़ में एरंड तेल 5-10 मिलीलीटर मिलाकर पिलाने से लाभ होता है। 50. सौंदर्यवर्धक : एरंड के तेल में चने का आटा मिलाकर चेहरे पर रगड़ने से झांई आदि मिटकर चेहरा सुंदर हो जाता है। 51. नाखून : एरंड के गुनगुने (हल्के गर्म) तेल में नाखूनों को कुछ मिनट डुबोये रखें, फिर उसी तेल की मालिश करें। यदि डूबोना सम्भव नहीं हो तो गर्म तेल में रुई डुबोकर नाखूनों पर रखें। इससे नाखून चमकने लगेंगे। 52. सांप के काटे जाने पर : एरंड की कोपलें दस ग्राम, पांच कालीमिर्च, दोनों को पीसकर पानी में मिलाकर पिला दें। इससे उल्टी होगी, कफ निकलेगा। थोड़ी देर बाद पुन: इसी तरह पिलायें। इससे जहर बाहर निकलेगा। 53. घाव : यदि कहीं चोट लगकर खून आने लगे, घाव हो जाए तो एरंड का तेल लगाकर पट्टी बांधने से लाभ होता है। एरंडी के तेल को घाव पर लगायें। एरंडी के तेल में नीम का तेल मिलाकर घाव पर लगायें। 54. दाग-धब्बे : तिल, मस्से, चेहरे पर धब्बे, घट्टा-आटन, कील-मुंहासे हो तो एक दो महीने तक सुबह-शाम एरंड के तेल की मालिश करें। इससे उपर्युक्त विकार ठीक हो जाते हैं। मस्से, औटन पर तेल में गाज (कपड़ा) भिगोकर पट्टी बांधकर रखना चाहिए। एरंड के तेल में चने का आटा मिलाकर चेहरे पर रगड़ने से झांई आदि दूर होकर चेहरा साफ हो जाता है। 55. बिवाइयां (एड़ी का फटना) : पैरों को गर्म पानी से धोकर उनमें एरंड का तेल लगाने से बिवाइयां (फटी एड़ियां) ठीक हो जाती हैं। 56. आंख में कुछ गिर जाना : आंख में मिट्टी, कंकरी गिर जाये, धुआं, तीव्र गंध से दर्द हो तो एरंड के तेल की एक बूंद आंख में डालने से लाभ होता है। तेल डालने के बाद हर 25 मिनट में सेंक करें। 56. वायु गोला और गुल्म : पेट में गांठ की तरह उभार को वायुगोला कहते हैं। यह घटता बढ़ता है। एरंड का तेल 2 चम्मच, गर्म दूध में मिलाकर पीने से इसमें लाभ होता है। 57. गठिया (जोड़ का दर्द) : पेट में आंव दब जाने से गठिया हो जाती है। गठिया में एरंड का तेल कब्ज दूर करने हेतु सेवन करें। इससे आंव बाहर निकलेगी और गठिया में आराम होगा। घुटने के दर्द को दूर करने के लिए 1 ग्राम हरड़ और एरंड का तेल साथ सेवन करने से रोगी के घुटनों का दर्द दूर होता है। 25 मिलीलीटर एरंड का तेल रोजाना सुबह-शाम खाली पेट पीये इससे गठिया के रोग में लाभ होता है। एरंड के बीजों को पानी में पीसकर गर्म कर सूजन व दर्द के स्थानों पर बांधने से राहत मिलती है। 58. आंत्रवृद्धि : एक कप दूध में 2 चम्मच एरंड का तेल डालकर 1 महीने तक पीने से आंत्रवृद्धि ठीक हो जाती है। खरैटी के मिश्रण के साथ अरंडी का तेल गर्मकर पीने से पेट का फूलना, दर्द, आंत्रवृद्धि व गुल्म खत्म होती है। इन्द्रायण की जड़ का पाउडर, अरंडी के तेल या दूध में मिलाकर पीने से निश्चित रूप से अंत्रवृद्धि खत्म हो जायेगी। 250 मिलीलीटर गर्म दूध में 20 मिलीलीटर एरंड का तेल मिलाकर 1 महीने तक पीयें इससे वातज अंत्रवृद्धि ठीक हो जाती है। 2 चम्मच एरंड का तेल और बच का काढ़ा बनाकर उसमें 2 चम्मच एरंड का तेल मिलाकर खाने से लाभ होता है। 59. दांत घिसना या किटकिटाना : कई बच्चे रात को सोने के बाद भी दांत घिसते (किट-किटाते) रहते हैं। इस प्रकार के रोग में बच्चे के गुदा में एरंड का रस डाल लें। इससे सभी कीड़े नष्ट हो जाते हैं और दांत का घिसना बंद हो जाता है। 60. आंखों का फूला, जाला : 30 मिलीलीटर एरंड के तेल में 25 बूंद कार्बोलिक एसिड मिलाकर सुबह और शाम 2-2 बूंद आंख में डालने से आंखों के फूले और जाले से छुटकारा मिलता है। 61. पेट का साफ होना : यदि मल त्यागने में कठिनाई का अनुभव हो तो एरंड के तेल को दूध के साथ देने से लाभ होता है। 62. बिलनी : एरंड के बीज, स्फटिका और टंकण का आंखों पर लेप लगाना चाहिए। 63. वायु का विकार : एरंड के तेल की 2 चम्मच मात्रा को गर्म दूध में मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है। 64. कांच निकलना (गुदाभ्रंश) : एरंडी के तेल को हरे कांच की शीशी में भरकर 1 सप्ताह तक धूप में सुखाये। इस तेल को गुदाभ्रंश पर रूई से लगाएं। इससे गुदाभ्रंश निकलना बंद होता है। एरंडी का तेल आधे से एक चम्मच की मात्रा में उम्र के अनुसार हल्के गर्म दूध में मिलाकर रोज रात को सोते समय दें। यह कब्ज और आमाशय दोनों शिकायतें को खत्म कर गुदा रोग को ठीक करता है। 65. बालों का झड़ना (गंजेपन का रोग) : अरंडी (एरंड) या सरसों के तेल में हल्दी जलाकर छान लें और इसमें थोड़ा सा कपूर मिलाकर सिर के गंजे जगह पर मालिश करें। इससे सिर पर बाल उगना शुरू हो जाते हैं। एरंड के गूदे को पीसकर बाल गिर जाने के बाद लगाने से बाल फिर से उग आते हैं। 66. पलकें और भौहें : एरंड (अरंडी) के तेल की मालिश 1-1 दिन के अन्तराल पर करने से पलकों और भौहें के बाल उग आते हैं। 67. स्तनों से दूध का टपकना : अरण्ड के पत्तों को पानी में पीसकर छाती (सीने) पर सुबह-शाम के समय लेप करने से छाती से दूध का टपकना बंद हो जाता है। 68. कब्ज (कोष्ठबद्धता) : एरंड के तेल की 10 बूंदों को रात को सोते समय पानी में मिलाकर सेवन करने से कब्ज (कोष्ठबद्धता) की बीमारी में लाभ होता है। एरंड का तेल 30 मिलीलीटर को गर्म दूध में मिश्री के साथ पीने से कब्ज दूर हो जाता है। 1 कप दूध में 2 चम्मच एरंड का तेल मिलाकर सोते समय पिलाएं। इससे पेट की कब्ज नष्ट हो जाती है। एरंडी के तेल की 2 से 4 बूंद को माता के दूध में मिलाकर दें। अरंडी के तेल की पेट पर मालिश करने से पेट साफ हो जाता हैं। 6 मिलीलीटर अरंडी के तेल में 6 मिलीलीटर दही मिलाकर आधे-आधे घंटे के अन्तर के बाद पिलाने से वायुगोला हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। अरंडी का तेल 20 मिलीलीटर और अदरक का रस 20 मिलीलीटर मिलाकर पी लें, फिर ऊपर से थोड़ा-सा गर्म पानी पीने से वायु गोला में तुरन्त होता है। अरण्ड का तेल और उसकी 2 से 3 कलियां खाने से पेट साफ हो जाता है। अरंडी का तेल 3 चम्मच, बादाम रोगन 1 चम्मच को 250 मिलीलीटर दूध में गर्म कर सोने से पहले लें। 1 चम्मच एरंड का तेल दूध में मिलाकर सोने से पहले पीने से लाभ होता है। एरंड के तेल की 30 बूंदों तक की मात्रा को 250 मिलीलीटर तक दूध में मिलाकर सेवन करने से सामान्य पेट की गैस दूर हो जाती है। नवजात शिशुओं को छोटी चम्मच में दी जा सकती है। कोष्ठबद्धता (कब्ज) को नष्ट करने के लिए रात को सोते समय एरंड के 5 मिलीलीटर तेल को हल्के गर्म पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है। सोते समय 2 चम्मच एरंड का तेल पीने से कब्ज दूर होती है, दस्त साफ आता है। इसे गर्म दूध या गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। 69. उल्टी और दस्त : 10 ग्राम एरंड की जड़ को छाछ के साथ पीसकर पिलाने से उल्टी और दस्त बंद हो जाते हैं। 70. गर्भनिरोध : मासिक-धर्म के बाद तीन दिन तक एरंड की मींगी खाने से एक वर्ष तक गर्भ नहीं ठहरता है। एरंड का एक बीज छीलकर माहवारी खत्म होने के दो दिन बाद सुबह के समय खाली पेट बिना चबाएं पानी से निगल लेते हैं। इससे एक वर्ष तक गर्भ नहीं ठहरता है। 71. बुखार : एरंड की जड़, गिलोय, मजीठ, लाल चंदन, देवदारू तथा पद्याख का काढ़ा पिलाने से गर्भवती स्त्री का ज्वर (बुखार) दूर हो जाता है। 72. गर्भाशय की सूजन : एरंड के पत्तों का रस छानकर रूई भिगोकर गर्भाशय के मुंह पर 3-4 दिनों तक रखने से गर्भाशय की सूजन मिट जाती है। गर्भाशय की सूजन प्राय: प्रसव के बाद होती है। इसमें महिला को बहुत तेज बुखार होता है। ऐसी अवस्था में एरंड के पत्तों के रस में शुद्ध रूई का फोहा भिगोकर योनि में रखने से आराम होता है। 73. नपुंसकता (नामर्दी) : अरण्ड के बीज 5 ग्राम, पुराना गुड़ 10 ग्राम, तिल 5 ग्राम, बिनौले की गिरी 5 ग्राम, कूट 2 ग्राम, जायफल 2 ग्राम, जावित्री 2 ग्राम, अकरकरा 2 ग्राम। इन सबको कूट-पीसकर एक साफ कपड़े में रखकर पोटली बना लें और इस पोटली को बकरी के दूध में उबालें। दूध जब अच्छी तरह पक जाये, तो इसे ठंडा करके 5 दिन तक पियें तथा पोटली से शिश्न (लिंग) की सिंकाई करें। 74. आमातिसार : 1 चम्मच एरंड तेल को गर्म-गर्म दूध में मिलाकर पिलाने से आमातिसार रोग में लाभ मिलता है। 75. बहरापन : असगंध, दूध, अरण्ड की जड़, शतावर और काले तिल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर 200 मिलीलीटर सरसों के तेल में डालकर पका लें। इस तेल को कान में डालने से कान के सारे रोग ठीक हो जाते हैं। 76. कमर का दर्द : एरंड के बीज के अंदर का गूदा, दूध में पीसकर पिलाने से कमर दर्द में लाभ होता है। कमर दर्द होने पर एरंड के बीज की 5 मींगी दूध में पीसकर पिलाने से लाभ होता है। एरंड के पत्तों पर तेल लगाकर कमर में बांधकर हल्का-सा सेंकने से शीत ऋतु में उत्पन्न कमर का दर्द शांत हो जाता है। एरंड की जड़ और सोंठ को जल में उबालकर काढ़ा बनायें। काढ़े को छानकर उसमें भुनी हींग और काला नमक मिलाकर पीने से शीत लहर के कारण उत्पन्न कमर के दर्द से राहत मिलती है। 35 ग्राम अरंडी के बीजों की गिरी पीसकर 250 मिलीलीटर दूध में पकायें। जब इसका खोया बन जाये तो इसे 70 ग्राम घी में भून लें। इसमें 70 ग्राम चीनी मिलाकर सुबह 3 चम्मच लगातार खायें, इससे कमर दर्द मिट जाता है। 77. चोट लगने पर : चोट लगकर खून आने लगे, घाव हो तो एरंड का तेल लगाकर पट्टी बांधने से लाभ होता है। एरंड के पत्ते पर तिल का तेल लगाकर गर्म करके बांधने से चोट से सूजन एवं दर्द में लाभ होता है। 78. आंवरक्त : पेचिश के रोगी को एरंड का तेल हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर रात को सोते समय सेवन करने से रोग पेचिश ठीक हो जाता है। 79. अग्निमान्द्यता (अपच) : अरनी की जड़ का चूर्ण खाने से भूख बढ़ती है। 2 चम्मच अरंडी का तेल गौमूत्र (गाय का पेशाब) या दूध में मिलाकर सेवन करने से आंतें स्वस्थ होती हैं। 80. प्रदर रोग : अरण्ड (एरंडी) की जड़ की राख दूध के साथ सेवन करने से प्रदर में लाभ होता है।
81. मोच : एरंड के पत्ते पर सरसों और हल्दी गर्म करके मोच वाले स्थान पर लगायें और पत्ते को उस पर रखकर पट्टी बांध दें। अरण्ड के बीज की गिरी 10 ग्राम काले तिल 10 मिलीलीटर दूध में पीसकर हल्का गर्म करके मोच पर बांध दें।
82. जलोदर (पेट में पानी की अधिकता) : अरंडी के तेल के साथ गोरखमुण्डी मिलाकर खाने से जलोदर में लाभ होगा।
83. शीतपित्त : कूठ का चूर्ण लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग से 1.80 ग्राम में एरंड का तेल मिलाकर दूध के साथ सुबह-शाम सेवन करने से आमवात में लाभ होता है। इसका बाहरी प्रयोग भी किया जाता है। एरंड के तेल में तारपीन का तेल बराबर मिलाकर मालिश करने से पित्ती में लाभ होता है। पित्ती उछलने पर सबसे पहले चार चम्मच एरंड का तेल पीकर पेट साफ कर लें। इसके बाद 5 ग्राम छोटी इलायची के दाने, 10 ग्राम दालचीनी, पीपर 10 ग्राम सबको पीसकर चूर्ण बना लें। इसमें से आधा चम्मच चूर्ण मक्खन के साथ खायें।
84. स्तनों का सुडौल और पुष्ट होना : एरंड के तेल से स्तनों की मालिश करने से स्तन सुडौल, पुष्ट और बढ़ते हैं।
85. पेट के कीड़ों के लिए : एरंड के पत्तों के रस में हींग डालकर पीने से पेट की आंतों में फंसे कीड़े मरकर बाहर आ जाते हैं।
86. वात रोग : अरण्ड के तेल में गाय का मूत्र मिलाकर 1 महीने तक रोज खाने से हर तरह के वात रोग खत्म हो जाते हैं। अरण्ड की लकड़ी जलाकर उसकी 10 ग्राम राख को पानी के साथ खाने से वात रोग में लाभ होता है। एरंड की जड़ को घी या तेल में पीसकर गर्म करके लगाने से वात विद्रधि (फोड़ा) रोग खत्म होते हैं।
87. स्तनों के आकार में वृद्धि : एरंड के तेल की मालिश करने से स्तनों का आकार बढ़ने लगता है।
88. स्तनों की घुंडी का फटना : एरंड के तेल से स्तन या स्तनों की चूंची विदार (घुंडी फटने) में मालिश करने से लाभ मिलता है।
89. शिरास्फीति : हाथ की शिराओं के रोग में 2 चम्मच एरंड का तेल दूध में मिलाकर रात में सेवन करें एवं एरंड तेल से मालिश करें। इससे रोगी शीघ्र ही ठीक हो जाता है। 90. नाक के रोग : एरंड के नये मुलायम पत्तों को पीसकर चूने में अच्छी तरह मिलाकर नाक की बवासीर पर लगाने से कुछ ही समय में यह रोग ठीक हो जाता है। (चूना घोंघे वाला या सीप वाला ही होना चाहिए)। अरंडी (एरंड) के छिलकों की राख बनाकर नाक के नथुनों (छेदों) से सूंघने से नकसीर (नाक से खून बहना) रुक जाती है।
91. सभी प्रकार के दर्द : एरंड के पेड़ की जड़, सोंठ, कंटकारी, कटेरी, बिजौरा नींबू की जड़, पाषाणभेद और त्रिकुटा की जड़ों को अच्छी तरह पीसकर बारीक चूर्ण को 20 ग्राम की मात्रा में लेकर काढ़ा बना लें, इस बने काढ़े में जवाखार, हींग, सेंधानमक और अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करने से आमजशूल, दिल का दर्द (हृदय शूल), स्तनशूल, लिंग शूल यानी लिंग (शिश्न) का दर्द और अनेक प्रकार के दर्द समाप्त हो जाते हैं।
92. स्तनों की रसौली (गांठे) : एरंड के तेल से स्त्री के स्तनों की मालिश करें और एरंड के पत्तों को स्तन पर बाँधे। इससे स्तन में होने रसूली (गांठें, गिल्टी) धीरे-धीरे कम होकर समाप्त हो जाती हैं। इसके साथ ही साथ स्तनों के आकार में बढ़ोत्तरी होती जाती है।
93. पेट में दर्द होने पर : एरंड का तेल 10 मिलीलीटर दूध में मिलाकर पीने से कब्ज के कारण होने वाला पेट का दर्द समाप्त हो जाता है। एरंड के तेल में हींग को बारीक पीसकर मिलाकर पेट के ऊपर लेप करने से पेट के दर्द में आराम मिलता है। एरंड के पत्तों को निचोड़कर प्राप्त हुए रस में थोड़ी-सी मात्रा में सेंधानमक मिलाकर प्रयोग करें। एरंडी के तेल में जवाखार मिलाकर सेवन करने से `कफोदर´ को समाप्त होता है।
94. आसान प्रसव (बच्चे का जन्म आसानी से होना) : एरंड का तेल नाभि पर मलने से बच्चा आसानीपूर्वक हो जाता है। लगभग 20 से 25 मिलीलीटर एरंड का तेल गर्म दूध के साथ प्रसव (डिलीवरी) के पूर्व पिलाने से प्रसव (डिलीवरी) आसानी से होता है। अरण्ड का तेल 50 मिलीलीटर गर्म दूध में मिलाकर पिला दें। अगर प्रसव में दर्द हो तो दर्द तेज होकर बंद हो जायेगा। 95. बंद पेशाब खुल जायें : 1 छोटा चम्मच अरंडी का तेल बच्चे को पिलाने से बंद पेशाब खुल जाता है।
96. योनि की जलन और खुजली : एरंड का तेल लगभग 7 मिलीलीटर से लेकर 14 मिलीलीटर को 100-250 मिलीलीटर दूध के साथ 1 दिन में सुबह और शाम पीने से योनि की खुजली मिटती है।
97. चेहरे की झांई के लिए : अरंडी के तेल में बेसन मिलाकर लगाने से चेहरा साफ होकर खूबसूरत बनता है।
98. घट्टा रोग : सुबह-शाम एरंड का तेल मलते रहने से घट्टे ठीक हो जाते हैं। तेल में कपड़ा भिगोकर पट्टी बांधे। इसका प्रयोग 2 महीनों तक करने से घट्टे ठीक हो जाते हैं।
99. हाथ-पैरों की अकड़न : एरंडी के तेल से हाथ व पैरों पर 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करने से ठंड के कारण उत्पन्न अकड़न खत्म हो जाती है। 25 ग्राम एरंड की जड़ का छिलका (छाल) को कूटकर 500 मिलीलीटर पानी में उबालें। पानी आधा रह जाने पर उसको छानकर इसमें 125 मिलीलीटर तिल का तेल डालकर फिर गर्म करें। पानी जल जाने पर ठंडाकर कम गर्म तेल से पैरों के जोड़ों पर मालिश करने से लाभ मिलता है।
100. हाथ-पैरों की जलन : 30 ग्राम शुद्ध एरंडी के तेल को 100 मिलीलीटर गाय के पेशाब में मिलाकर पीने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है। एरंड के तेल को बकरी के दूध में मिलाकर हाथ-पैरों पर मालिश करने से लाभ मिलता है। पैरों के तलवों की जलन दूर करने के लिए अरण्ड के बीज और गिलोय को पीसकर लगाने से लाभ होता है।
101. दिल की बीमारी के लिए : एरंड तेल में भुना हुआ हरीतकी फल मज्जाचूर्ण 1 से 3 ग्राम, अंगूर, शर्करा, परूषक फल व शहद बराबर मात्रा में लेकर, दिन में 2 बार सेवन करना चाहिए। एरंड तेल में भुनी हुई हरीतकी फल मज्जा 20 ग्राम, सेंधानमक 10 ग्राम, श्वेत जीरा का बारीक पिसा हुआ चूर्ण एक भाग मिलायें। इसे 2 से 6 ग्राम की मात्रा में 5 से 10 ग्राम शर्करा के साथ दिन में 2 बार सेवन करना चाहिए।
102. चेहरे के लकवा के रोग में : 10 से 20 मिलीलीटर एरंड के तेल को पकाकर गर्म दूध में मिलाकर सुबह और शाम रोगी को दें अगर रोगी को पैखाना (टट्टी) साफ आने लगे तो सिर्फ एक बार दें। इसके सेवन करने से पक्षाघात, चेहरे का लकवा ठीक हो जाता है। यह शरीर में शक्ति पैदा करता है।
103. नासूर (पुराने घाव) : एरंड के पौधे के नये पत्तों को पानी में पीसकर नासूर पर लगाने से रोगी को लाभ मिलता है।
104. फीलपांव (गजचर्म) : 20 मिलीलीटर एरंडी का तेल और 20 ग्राम हरड़ का चूर्ण को 250 मिलीलीटर गाय के पेशाब में मिलाकर 7 दिन तक सेवन करने से फीलपांव का रोग ठीक होता है। एरंडी के तेल में छोटी हरड़ भूनकर चूर्ण बना लें। 6 ग्राम दवा को 100 मिलीलीटर गाय के पेशाब के साथ पीने से फीलपांव का रोगी ठीक हो जाता है।
105. तुंडिका शोथ (टांसिल) : 10-10 ग्राम एरंड, शहतूत की पत्तियां और निर्गुण्डी तीनों को लेकर 400 मिलीलीटर पानी में उबालकर उसकी भाप लेने से गले की सूजन समाप्त होती है।
106. फोड़े-फुंसियां : अरण्ड, मालकांगनी और सज्जीक्षार के बीज को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। फिर इसमें पानी डालकर गर्म-गर्म लेप कर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से लाभ होता है।
107. कुष्ठ (कोढ़) : एरंड के पत्तों को मट्ठे (लस्सी) में पीसकर मालिश करने से हर प्रकार का `कोढ़´ दूर हो जाता है। सफेद फूलों वाली अरंडी की जड़ को रविवार के दिन लाकर पीसकर रोजाना 10 ग्राम पीने से सफेद कोढ़ ठीक हो जाता है।
108. शरीर की जलन : एरंड के बीज के भीतर के भाग को पीसकर बकरी के दूध में मिलाकर पैरों के तलवों में मालिश करने से रोगी के शरीर की जलन दूर हो जाती है। एरंडी के तेल से भी मालिश करने से रोगी को लाभ मिलता है। 

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

लहसुन का जादू / Don't underestimate the power of Garlic


लहसुन/ Garlic


परिचय: लहसुन का प्रयोग भारत में बहुत पहले से चला आ रहा है। यह दाल व सब्जी में प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग औषधि को बनाने में किया जाता है। लहसुन में बीज नहीं होता है तथा इसकी कलियों को ही बोया जाता है। लहसुन के पौधे 30 से 45 सेमी तक होते हैं। इसकी जड़ में ही लहसुन की कली लगती है। जिसमें कई सारी कली होती हैं। इसके पत्ते प्याज की तरह चपटे, सीधे, लंबे और नोकदार होते हैं। प्राचीन काल से ही इसे अमृत के समान माना गया है। लहसुन की दो किस्में होती हैं। लाल और सफेद। दोनों ही के गुण लगभग एक होते हैं। इसके अलावा एक कली वाला भी लहसुन होता है। जिसे एकपुती लहसुन कहते हैं। एक पुती वाले लहसुन को अंग्रेजी में शैलोट कहते हैं। इस लहसुन में भी सारे गुण होते हैं तथा इस लहसुन का उपयोग भी दाल, साग और चटनी में किया जाता है। लहसुन का तेल लकवे और वात रोगों में उपयोगी होता है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्त्व: तत्त्व मात्रा प्रोटीन 6.3 प्रतिशत वसा 0.1 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट 29.0 प्रतिशत पानी 62.8 प्रतिशत विटामिन-सी 13 मिग्रा./100 ग्राम लौह 1.3 मिग्रा./100 ग्राम फास्फोरस 0.31 प्रतिशत कैल्शियम 0.03 प्रतिशत विभिन्न भाषाओं में लहसुन के नाम: संस्कृत लशुन, रसोन। हिन्दी लहसुन। अग्रेजी गारलिक, शैलोट। बंगाली लशुन। मराठी लसूण। गुजराती लसणा। फारसी सीर। लैटिन एलियम सैटाइवम।

 विभिन्न रोगों में लहसुन का उपयोग: 1. बाल उड़ना: लहसुन का रस बालों में लगायें और सूखने दें। इस तरह 3 बार रोज लहसुन का रस लगातार 60 दिनों तक लगायें। इससे सिर में बाल उग जाते हैं। 2. सिर की जूं: लहसुन को पीसकर नींबू के रस में मिलायें। रात को सोने से पहले सिर पर लगायें और सुबह धो लें यह क्रिया 5 दिन तक करें। ध्यान रहे कि यह आंखों पर न लगे। इससे सिर की जुंए मर जाती हैं। 3. दांत दर्द: दांतों में कीडे़ लगने या दर्द होने पर लहसुन के रस को लगाने से दर्द दूर होता है। लहसुन की कली दांत के नीचे रखकर उसका रस चूसने से दर्द जल्दी दूर होता है। लहसुन को पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर आग पर गर्म करें। लहसुन जल जाने पर तेल को ठंडा करके छान लें। इस तेल में थोड़ा-सा सेंधानमक मिलाकर रोजाना मंजन करें। इससे दांतों के सभी प्रकार के रोग ठीक हो जाते हैं। लहसुन को आग पर सेंककर दांतों के नीचे दबाकर रखें। इससे दांतों को दर्द ठीक हो जाता है। 4. कफ: लहसुन को खाने से श्वास नलियों में इकट्ठा कफ आराम से बाहर निकल जाता है। यह टी.बी. के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है। 5. दिल का दौरा: 4-5 लहसुन की कलियों को दौरे के समय ही चबाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा नहीं रहता है। इसके बाद लहसुन को दूध में उबालकर देते रहना चाहिए। दिल के रोग में लहसुन देने से पेट की वायु निकल जाती है। इससे दिल का दबाव हल्का हो जाता है और दिल को ताकत मिलती है। 6. वृद्धावस्था की झुर्रियां: जो व्यक्ति रोज लहसुन चबाता है। इसके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती हैं। 7. प्लूरिसी: अगर फेफडे़ के पर्दे में पानी भर गया हो, बुखार हो, सांस रुक-रुक कर आती है और छाती में दर्द हो तो लहसुन पीसकर, गेहूं के आटे में मिलाकर गर्म-गर्म पट्टी बांधने से लाभ होता है। 8. क्षय (टी.बी): लहसुन खाने वालों को क्षय रोग नहीं होता है। लहसुन के प्रयोग से क्षय के कीटाणु मर जाते हैं। लहसुन का रस 3.5 से 7 मिलीलीटर सुबह-शाम सेवन करने से उपवृक्क (गुर्दे) की टी.बी. या किसी भी प्रकार की टी.बी में लाभ मिलता है। 250 मिलीलीटर दूध में लहसुन की 10 कली उबालकर खाएं तथा ऊपर से उसी दूध को पीयें। यह प्रयोग लंबे समय तक करते रहने से टी.बी ठीक होती है। लहसुन की 1-2 कली सुबह-शाम खाकर ऊपर से ताजा पानी पीना चाहिए। लहसुन यक्ष्मा (टी.बी.) को दूर करने में बहुत सहायक होता है। 9. फेफड़ों की टी.बी.: लहसुन के प्रयोग से कफ गिरना कम होता है। यह रात को निकलने वाले पसीने को रोकता है, भूख बढ़ाता है और नींद अच्छी लाता है। फेफड़ों में क्षय (टी.बी) होने पर लहसुन के रस में रूई तर करके सूंघना चाहिए ताकि श्वास के साथ मिलाकर इनकी गन्ध फेफड़ों तक पहुंच जाए। इसे बहुत देर तक सूंघते रहने से लाभ होता है। खाना खाने के बाद भी लहसुन का सेवन करना चाहिए। यक्ष्मा, ग्रिन्थक्षय और हड्डी के क्षय में लहसुन खाना बहुत ही फायदेमंद है। 10. आंतों की टी.बी.: लहसुन के रस की 5 बूंदे 12 ग्राम पानी के साथ लेते रहने आंतों की टी.बी. दूर होती है।


 11. प्लीहा बढ़ना: लहसुन, पीपरामूल और हरड़ के बारीक चूर्ण को गाय के मूत्र के साथ पी लें। इससे प्लीहा का बढ़ना रुक जाता है। 12. जी मिचलाना: बस में या यात्रा करते समय जी मिचले तो लहसुन की कली को चबाना चाहिए। इससें मिचली दूर होगी। 13. निमोनिया: 1 चम्मच लहसुन का रस गर्म पानी में मिलाकर पीने से निमोनिया के रोगी के सीने का दर्द दूर होता है। 14. स्तनों का ढीलापन: नियमित 4 कली लहसुन की खाते रहने से स्तन उभरकर तन जाते हैं। 15. रक्तविकार के कारण उत्पन्न खुजली: लहसुन को तेल में उबालकर मालिश करने से खुजली में लाभ मिलता है। लहसुन को खाने से खून भी साफ होता है। 16. मक्खियां भगाना: आग पर 5 कली लहसुन और चने की दाल के बराबर हींग डाल देने से मक्खियां भाग जाती हैं। 17. पेट का कैंसर: लहसुन को रोज खाने से पेट का कैंसर नहीं होता है। अगर कैंसर हो भी जाये तो लहसुन को पीसकर पानी में घोलकर कुछ हफ्ते तक पीयें इससे कैंसर ठीक होता है। खाना खाने के बाद 3 कली लहसुन लेने से पेट साफ रहता है और पेट की पेशियों में संकोचन पैदा होता है, जिससें आंतों को काम कम करना पड़ता है। लहसुन खाने से लीवर भी उत्तेजित होता है जिससे आक्सीजन और पेट की कोशिकाओं को बल मिलता है। लहसुन को पीसकर पानी में घोलकर कुछ सप्ताह तक पीने से पेट के कैंसर में लाभ होता है। 18. आंतों के कीड़े: लहसुन के रस में शहद मिलाकर खाने से आंतों के कीड़े खत्म हो जाते हैं। लहसुन को बायविडंग के चूर्ण के साथ खाने से आंतों के कीडें मरकर मल के बाहर निकल जाते हैं। 19. अरुचि: लहसुन, हरा धनियां, अदरक, मुनक्का, चीनी और सेंधानमक की चटनी बनाकर खाने से अरुचि दूर होती है और खाना भी जल्दी पचता है। 20. हैजा अपने आस-पास छिले हुए लहसुन रखने से हैजा के कीटाणु दूर हो जाते हैं। लहसुन, बिना बीज की लाल मिर्च, कच्ची हींग और कपूर इन चारों को बराबर की मात्रा में मिलाकर थोड़े से पानी में पीसकर 240 मिलीग्राम की गोलियां बना लें हर आधे घंटे के बाद 1 गोली खाने से हैजा के रोग में फायदा होता है।

 21. दर्द: लहसुन की चटनी को घी में मिलाकर खाने से दर्द दूर हो जाता है। 80 ग्राम लहसुन, 5 ग्राम एरण्ड का तेल, सेंधानमक थोड़ा सा और 1 ग्राम घी में सेंकी हुई हींग को मिलाकर बारीक पीस लें। इसे रोजाना 10 ग्राम खाने से दर्द मिट जाता है। लहसुन की 2 गांठ पीसकर 100 मिलीलीटर तिल के तेल में डालकर गर्म करके मालिश करने से दर्द दूर होता है। 22. बुखार: तेज बुखार होने पर लहसुन को कूटकर थोड़े से पानी में मिलाकर पोटली बनाकर रोगी को सुंघायें। यह प्रयोग करने से तेज बुखार भी दूर हो जाता है। लहसुन का रस दिन में 3 बार थोडे़ पानी में डालकर एक सप्ताह तक पीने से बुखार उतर जाता है। लहसुन को खाने से बार-बार आने वाला बुखार उतर जाता है। 23. मलेरिया का बुखार: अगर मलेरिया का बुखार एक निश्चित समय पर आता हो तो लहसुन का रस हाथ-पैरों के नाखूनों पर बुखार के आने से पहले लेप करें और 1 चम्मच लहसुन का रस 1 चम्मच तिल के तेल में मिलाकर जब तक बुखार न आए 1-1 घंटे के अंतराल में जीभ पर लगाकर चूसें। इस तरह यह प्रयोग 3 से 4 दिन तक करने से मलेरिया का बुखार ठीक हो जाता है। लहसुन की 3 से 4 फलियां छीलकर घी में मिलाकर खिलाने से मलेरिया की ठंड उतर जाती है। 24. हाई ब्लडप्रैशर: लहसुन के रस की 6 बूंदे 4 चम्मच पानी में मिलाकर रोजाना 2 बार पीने से हाई ब्लडप्रैशर (उच्चरक्त चाप) के रोग में लाभ मिलता है। लहसुन, पुदीना, जीरा, धनिया, कालीमिर्च और सेंधानमक की चटनी बनाकर खाने से ब्लडप्रैशर (उच्चरक्तचाप) दूर होता है। लहसुन को पीसकर दूध में मिलाकर पीने से ब्लडप्रैशर (उच्च रक्तचाप) में बहुत लाभ होता है। 25. बांझपन: सुबह के समय 5 कली लहसुन की चबाकर ऊपर से दूध पीयें। यह प्रयोग पूरी सर्दी के मौसम में रोजाना करने से स्त्रियों का बांझपन दूर हो जाता है। 26. वातरोग: लहसुन के तेल से रोजाना मालिश करें। लहसुन की बड़ी गांठ को साफ करके 2-2 टुकड़े करके 250 मिलीलीटर दूध में उबाल लें और इस बनी खीर को 6 हफ्ते तक रोजाना खाये। इससे गठिया रोग दूर हो जाता है। वातरोग में खटाई, मिठाई का परहेज करना चाहिए। लहसुन को दूध में पीसकर भी उपयोग में ले सकते हैं। लगभग 40 ग्राम लहसुन लेकर उसका छिलका निकाल लें। फिर लहुसन को पीसकर उसमें 1 ग्राम हींग, जीरा, सेंधानमक, कालानमक, सोंठ, कालीमिर्च और पीपर का चूर्ण डालकर उसके चने की तरह की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर खाने से और उसके ऊपर से एरण्ड की जड़ का काढ़ा बनाकर पीने से लकवा, सर्वांगवायु, उरूस्तम्भ (जांघों की सुन्नता), पेट के कीड़े, कमर के दर्द और सारे वायु रोग ठीक हो जाते हैं। लहसुन का सूखा चूर्ण 400 ग्राम, सेंधानमक, काला नमक, सोंठ, कालीमिर्च, लेडी पीपल और हीरा हींग 6 ग्राम लें, घी में हींग को भूनकर अलग रख लें बाकी सभी चीजों को कूटकर पीस लें और उसमें भूनी हुई हींग भी मिला दें इस चूर्ण को 3-3 ग्राम सुबह-शाम पानी से लेने से वात रोग में आराम मिलता है। बूढ़े व्यक्ति अगर सुबह के समय 3-4 कलियां लहसुन खाते रहें तो उन्हें वात रोग नहीं होता है। 27. आमवात: लहसुन की कलियों को शुद्ध घी में तलकर रोजाना खाने से आमवात रोग दूर होता है। 28. घाव: शरीर में कहीं भी कटकर घाव हो जाये तो लहसुन को दबाकर उसका रस निकालकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है। दुर्गन्धित एवं दूषित क्षत या घाव हो तो रोजाना लहसुन का रस 3 भाग और पानी 4 भाग को एक साथ मिलाकर धोयें। इससे जल्द लाभ होता है। दर्द कम होता है। घाव भी जल्दी ठीक होता है। यह कार्बोनिक एसिड से अच्छा प्रतिदूषक है। 29. घाव में कीड़े: फोड़े के अन्दर के कीड़ों को मारने के लिए लहसुन को पीसकर लेप करने से रोगी के फोड़े के अन्दर के कीटाणु मर जाते हैं। 10 कली लहसुन की, चौथाई चम्मच नमक को एकसाथ पीसकर देशी घी में सेंककर घाव में लगाने से घाव के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। 30. जहरीले कीडे़ के काटने पर: अगर शरीर के किसी स्थान पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया हो तो उस स्थान पर लहसुन का रस मलने से कीड़े का जहर उतर जायेगा।

31. सांप से बचने के लिए: जो लोग घर में लहसुन रखते हैं वहां सांप नहीं आता है अगर सांप आ भी जाये तो उस स्थान पर लहसुन छीलकर फेक दें। इससे सांप तुरन्त भाग जायेगा। 32. गर्मी से निकलने वाले लाल दाने: लहसुन की कलियों को पीसकर उसका रस निकाल लें। यह रस 3 दिन तक शरीर पर मलने से शरीर पर गर्मी से निकलने वाले लाल दाने मिट जाते हैं। 33. अन्दरूनी चोट: लहसुन, हल्दी और गुड़ मिलाकर लेप करने से अन्दरूनी चोट में आराम मिलता है। 34. मिर्गी: लहसुन को पीसकर तिल के तेल में मिलाकर खाने से, लहसुन और उड़द के बडे़ बनाकर तिल के तेल में तलकर खाने से या लहसुन खाने से (अपस्मार) मिर्गी रोग दूर मिट जाता है। मिर्गी के कारण बेहोश व्यक्ति को लहसुन कूटकर सुंघाने से रोगी होश में आ जाता है। लहसुन की 10 कली को दूध में उबालकर रोजाना खिलाने से मिर्गी ठीक हो जाती है। इसका सेवन लंबे समय तक करना चाहिए। लहसुन को तेल में सेंककर रोजाना खाने से मिर्गी के दौरे ठीक हो जाते हैं। एक भाग लहसुन और तीन भाग तिल को पीसकर 30 ग्राम की मात्रा में खाते रहने से ``वायु द्वारा पैदा होने वाले मिर्गी का दौरा जो 12 दिन में आता है´´, वह ठीक हो जाता है लहसुन को घी में भूनकर खाने से मिर्गी के दौरे ठीक हो जाते हैं। मिर्गी के बेहोश रोगी को लहसुन कूटकर सुंघाने से रोगी होश में आ जाता है। लहसुन की 10 कली दूध में उबालकर रोज खाने से मिर्गी रोग दूर होता है। लहसुन को तेल में सेंककर नियमित खाना भी फायदेमंद होता है। 10 ग्राम लहसुन और 30 ग्राम काले तिल को मिलाकर लगातार तीन सप्ताहं तक सेवन करने से मिर्गी का रोग दूर हो जाता है। लहसुन और बायबिडंग को गर्म किये गये दूध के साथ सुबह-शाम रोगी को पिलाने से मिर्गी या अपस्मार रोग दूर हो जाता है। भोजन से पहले लहसुन को पीसकर खाने से मिर्गी रोग दूर हो जाता है। 35. लकवा: पहले दिन लहसुन की 1 कली निगल जाये। अगले दिन बढ़ा दें रोज 1-1 बढ़ा दें 40 वें दिन 40 कली निगल जाये और फिर रोज 1-1 कम करते जायें इससे लकवा रोग मिटता है। 36. स्वप्नदोष: रात को सोने से पहले हाथ, पैर, मुंह को धोकर पोछ लें फिर लहसुन की 1 कली मुंह में चबा-चबाकर खाने से स्वप्न दोष के रोग में लाभ मिलता है। 37. पेशाब में रुकावट: नाभि के नीचे लहसुन का लेप बनाकर पट्टी बांध लें। इससे पेशाब की जलन दूर होती है और पेशाब खुलकर आता है। 38. श्वास रोग (दमा): लहसुन के रस को 10 ग्राम की मात्रा में लेकर हल्के गर्म पानी के साथ सेवन करने से अस्थमा के रोगी का श्वास का रुकना खत्म हो जाता है। लगभग 2 बूंद लहसुन का रस और 10 बूंदे कुठार का रस को शहद के साथ दिन में चार बार देने से दमा और श्वास की बीमारी ठीक हो जाती है। सोमलता, कूट, बहेड़ा, मुलहठी, अर्जुन की छाल सभी को बराबर की मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें, फिर इसमें भुने लहसुन को पीसकर मिला दें। इस तैयार मिश्रण को एक चम्मच की मात्रा में लेकर शहद के साथ दिन में तीन बार चाटने से दमा और श्वास की बीमारी में काफी लाभ मिलता है। लगभग 15-20 बूंद लहसुन के रस को लेकर हल्के गर्म पानी के साथ सुबह, दोपहर और शाम को खाने से दमा और श्वास की बीमारी ठीक हो जाती है। लहसुन को कुचलकर उसका रस निकालकर गुनगुना करके पिलाना श्वास रोग में लाभकारी होता है। लहुसन, तुलसी की पत्तियां और गुड़ को लेकर चटनी बनाकर खाने से दमा ठीक होता है। लहसुन के एक जवे को भूनकर सेंधानमक के साथ चबाकर खाएं। 10 बूंद लहसुन का रस, एक चम्मच शहद के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है। लहसुन की 20 कलियां व 20 ग्राम गुड़ को 250 मिलीलीटर पानी में उबालें जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर लहसुन की कलियां खा लें और पानी को गुनगुना ही दिन में एक बार पीयें। इससे श्वास व दमा रोग में आराम मिलता है। आराम न होने तक इसका सेवन करते रहना चाहिए। लहसुन के तेल से छाती व पीठ की मालिश करें। इससे दमा का रोग दूर होता है। मालिश करें या वायविडंग और लहसुन के रस को एक साथ पकाकर सेवन करने से पलकों का फड़कना ठीक हो जाता है। 40. पुनरावर्तक ज्वर: 2 से 3 ग्राम लहसुन के रस को घी के साथ खाली पेट सुबह सेवन करने से बुखार में आराम मिलता है।

 41. फेफड़ों का ताकतवर होना: पोथिया लहसुन की एक गांठ पीसकर 250 मिलीलीटर पानी मिले दूध में उबालें, फिर इसमें खांड मिलाकर सेवन करें। इससे फेफड़ों की कमजोरी दूर हो जाती है। 42. फेफड़ों के रोग: लहसुन के प्रयोग से कफ गिरना कम हो जाता है, इसके लिए खाना खाने के बाद लहसुन का सेवन करना चाहिए। 43. बालों के रोग: सिर के बाल उड़ने पर लहसुन को खाने से बाल फिर से उग आते हैं। 44. काली खांसी (कुकर खांसी): बच्चों की कुकर खांसी में लहसुन की माला पहनाते हैं जिससे इसकी गंध खांसने के साथ-साथ अन्दर चली जाती है और इसी का रस आधा चम्मच शहद के साथ भी पिलाते हैं। इससे काली खांसी दूर हो जाती है। लहसुन का रस दस बूंद से आधा या एक चम्मच की मात्रा में (उम्र के अनुसार) शहद मिलाकर प्रतिदिन दो-तीन बार सेवन करने से खूब लाभ मिलता है। लहसुन के रस को जैतून के तेल में मिलाकर बच्चों की छाती और पीठ पर मालिश करने से खांसी मिट जाती है। 45. खांसी: कफवाली खांसी में लहसुन की कली चबाकर उसके ऊपर से गर्म पानी पी लें। इससे छाती में जमा हुआ सारा कफ, तीन-चार दिनों में ही निकल जाएगा। 60 मिलीलीटर सरसों के तेल में लहसुन की 1 गांठ को साफ करके पकाकर रख लें। इस तेल से गले और सीने की मालिश करें तथा मुनक्का के साथ दिन में तीन बार लहसुन खाएं, ध्यान रहें इस बीच खटाई न खायें। इससे खांसी दूर हो जाती है। 20 बूंद लहसुन का रस अनार के शर्बत में मिलाकर पीने से हर तरह की खांसी में लाभ होता है। श्वास और खांसी के रोग में लहसुन को त्रिफला के चूर्ण के साथ खाने से बहुत फायदा होता है। सूखी और कफवाली खांसी में लहसुन की कली को आग में भूनकर पीसकर चूर्ण बना लें। इस एक चुटकी चूर्ण में शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से लाभ मिलता है। यह खांसी की अचूक औषधि है। 5 ग्राम लहसुन का रस तथा शहद 20 ग्राम को एक साथ मिलाकर दिन में 3 बार एक-एक उंगली चटाने से लाभ होता है। लहसुन की कलियों को आग में भूनकर चूर्ण तैयार कर लें। इस चूर्ण की मात्रा एक चुटकी शहद के साथ दिन में तीन-चार बार चटाना चाहिए। एक कली लहसुन की और तीन-चार मुनक्के लेकर इसके बीज निकाल लेते हैं फिर दोनों की चटनी बनाकर सुबह-शाम खाने से लाभ मिलता है। 46. पायरिया: लहसुन का रस निकालकर 20 बूंद रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर चाटें। इसके रोजाना प्रयोग से पायरिया, मसूढ़ों की सूजन, दर्द एवं बदबू बंद हो जाती है। 47. गैस्ट्रिक अल्सर: खाना खाने के बाद चार कच्चे लहसुन की कली को खाने से आमाशयिक व्रण (जख्म) में लाभ होता है। 48. कब्ज: साग-सब्जियों में लहसुन को मिलाकर खाने से कब्ज नहीं रहती है। एक पुतिया लहसुन की कली और सोंठ 250 ग्राम अलग-अलग पीसकर आधा किलो शहद में मिलाकर रख लें। 10-10 ग्राम की मात्रा में यह मिश्रण खाने से वायु की पीड़ा मिटती है। 49. अतिझुधा भस्मक रोग (भूख अधिक लगना): 4 फांके लहुसन में घी मिलाकर सुबह-शाम गर्म पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है। 50. मुंह के छाले: लहसुन की 2 कलियों का रस निकालकर 1 गिलास पानी में मिलाकर कुल्ला करें। रोजाना 4 से 5 दिन तक प्रयोग करने से मुंह के छाले दूर होते हैं। लहसुन की कली को पानी के साथ पीसकर उसमें थोड़ा-सा देशी घी मिलाकर मलहम तैयार करें। इस मलहम को छालों पर लगाने से छाले खत्म होते हैं।

 51. पेट की गैस: एक कली लहसुन की लेने से पेट में गैस नहीं बनती है। पेट में अम्ल बनता है, तो लहसुन का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। 1 से 2 लहसुन की फांके (कली) को छीलकर बीज निकाली हुई मुनक्का के साथ भोजन करने के बाद, चबाकर खाने से ही कुछ समय के बाद ही पेट में रुकी हुई हवा बाहर निकल जाती है। लहसुन का पिसा हुआ मिश्रण 240 मिलीग्राम से 360 मिलीग्राम को घी के साथ सेवन करने से पेट में बनी गैस बाहर निकल जाती है। पेट में गैस बनने पर सुबह 4 कली लहसुन की खाएं। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है और गैस दूर होती है। 52. योनि व गर्भाशय के रोग: लहसुन की 3-4 कली छीलकर भुनी हुई हींग 120 मिलीग्राम के साथ सुबह कुछ दिनों तक प्रयोग करने से बच्चा होने के बाद गर्भाशय का जहरीला तरल पदार्थ बाहर निकल जाता है। 53. जुकाम: जुकाम में छीकें ज्यादा आने पर लहसुन खाने से फायदा होता है। लहसुन को खाने से जुकाम में बार-बार छींके आना बंद हो जाती हैं। लहसुन और तुलसी का रस 5 मिलीलीटर लेकर उसमें सौंठ का चूर्ण 2 ग्राम और कालीमिर्च का चूर्ण 1 ग्राम मिलाकर आधा लीटर गाय के दूध के साथ रोज सुबह-शाम पीयें। इससे थोडे़ ही दिनों में जुकाम में लाभ होता है। 54. दस्त के साथ ऑव आना: 1 कली लहसुन को अफीम के साथ सेवन करने से आंव का आना बंद हो जाता है। आधे चम्मच देशी घी में 5 कली लहसुन को मिलाकर पीने से आंव बंद जाता है। 55. नपुंसकता: लहसुन की एक पुत्तिया घी में भूनकर शहद के साथ खाने से कामोत्तेजना होती है। रोज लगभग 20 दिन तक 4-5 लहसुन की कलियां दूध के साथ खाने से लाभ होता है। 60 ग्राम लहसुन की कली को घी में तलकर रोजाना खाने से नपुंसकता समाप्त हो जाती है। 56. चेहरे का सौन्दर्य: लहसुन की कली को छीलकर सरसों के तेल में तलकर खाने से त्वचा की झुर्रियां मिटती हैं। 57. कान में आवाज होना: लहसुन की 2 कलियां छिलका हटाई हुई, आक (मदार) का 1 पीला पत्ता और 10 ग्राम अजवायन को एक साथ मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें और लगभग 60 मिलीलीटर सरसों के तेल में पकाने के लिए रख दें। पकने के बाद जब सब जल जाये तो इसे आग पर से उतारकर बचे हुए तेल को छानकर शीशी में भर लें। इस तेल की 2-3 बूंदों को रोजाना 3-4 बार कान में डालने से कान का दर्द, कान में आवाज होना और बहरेपन का रोग ठीक हो जाता है। 58. कान का बहना: 10 ग्राम सिन्दूर और 1 कली लहसुन की लेकर लगभग 60 मिलीलीटर तिल्ली के तेल में डालकर आग पर पकाने के लिए रख दें। जब पकने पर लहसुन जल जाये तो इस तेल को आग पर से उतारकर छान लें और एक शीशी में भर दें। इस तेल की 2 बूंद रोजाना कान में डालने से कान से मवाद बहना, खुजली होना, कान में दर्द होना जैसे रोग ठीक हो जाते हैं। 4 कली लहसुन की 1 चम्मच सरसों के तेल में उबालकर कान में टपकाने से कान का दर्द, जख्म और मवाद बहना ठीक हो जाता है। 59. कान की सूजन और गांठ: लहसुन की जड़ को पानी के साथ पीसकर गर्म करके कान में लगाने से कान के पीछे की सूजन ठीक हो जाती है। 60. कान के रोग: लहसुन की 1 कली और 10 ग्राम सिन्दूर को लगभग 60 मिलीलीटर तिल के तेल में डालकर आग पर पकाने के लिए रख दें। पकने पर जब लहसुन जल जाये तो तेल को आग पर से उतारकर छान लें और शीशी में भर लें। इस तेल की 2 बूंद रोजाना कान में डालने से कान में से मवाद बहना, कान में खुजली होना और कान में अजीब-अजीब आवाजे सुनाई देना आदि रोग समाप्त हो जाते हैं। लहसुन के तेल को गर्म करके कान में डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है।

 61. बहरापन: लहसुन की 8 कलियों को 60 मिलीलीटर तिल के तेल में तलकर उसकी 2 बूंद कान में टपकाते रहने से कुछ ही दिनों में बहरापन ठीक हो जाता है। 1 चम्मच बरना का रस, 1 चम्मच लहसुन का रस और 1 चम्मच अदरक के रस को लेकर हल्का सा गर्म करके कान में डालने से कान के सभी रोग दूर हो जाते हैं। लहसुन की 8 कलियों को लगभग 60 मिलीलीटर तिल के तेल में डालकर पका लें। फिर इस तेल की 2 बूंद कान में डालने से थोड़े ही दिनों में बहरेपन का रोग ठीक हो जाता है। लहसुन के रस को हल्का सा गर्म करके या लहसुन से बने तेल की 2 बूंद रोजाना 3-4 बार कान में डालने से बहरापन दूर होता है। 62. कान का दर्द: लहसुन की 2 कलियां, नीम के 10 नये मुलायम पत्ते और 4 निंबोली को एक साथ पीसकर सरसों के तेल में डालकर अच्छी तरह से पका लें। पकने के बाद इस तेल को छानकर किसी शीशी में भर लें। इस तेल को कान में डालने से कान का जख्म, कान से मवाद बहना, कान में फुंसी होना या बहरेपन का रोग दूर हो जाता है। कान के दर्द में लहसुन के रस या उसकी कलियों को तिल के तेल में देर तक पकायें। जब रस जलकर खत्म हो जाये तो तेल को छानकर, हल्का गर्म कान में बूंद-बूंद डालने से सर्दी से पैदा होने वाले कान का दर्द दूर हो जाता है। आक के पीले पत्ते, तिल के फूल और लहसुन को पीसकर उसका रस कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है। 2 ग्राम लाल मिर्च, 20 ग्राम लहसुन, 2 ग्राम अजवायन, 50 मिलीलीटर तिल का तेल और 1 ग्राम सेंधानमक को 300 मिलीलीटर पानी में डालकर आग पर पकाने के लिए रख दें। पकने के बाद बचे हुए तेल को कपड़े में छानकर बूंद-बूंद करके कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है। लगभग 200 मिलीलीटर सरसों के तेल को लेकर उसके अन्दर 4 लहसुन की कलियां डालकर तेल को पका लें। पकने के बाद इस तेल को छानकर एक शीशी में भर लें। इस तेल की रोजाना 2 बूंद दिन में 4 बार कान में डालकर कान में रूई लगा दें। बिना किसी जख्म के अगर कान में दर्द हो तो पहले कान को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर उसके अन्दर लहसुन और अदरक का रस मिलाकर डालना चाहिए। लहसुन, अदरक और करेले को मिलाकर उसका रस निकाल लें। इस रस को कान में डालने से अगर कान में बहुत तेज दर्द हो तो वह भी दूर हो जाता है। 10 ग्राम लहसुन की कलियां, 20 मिलीलीटर तिल का तेल और 5 ग्राम सेंधानमक को एक साथ पकाकर कपड़े में छानकर गुनगुना सा ही कान में बूंद-बूंद करके डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है। 63. हिचकी का रोग: लहसुन की गंध को सूंघने से हिचकी नहीं आती है। 64. बेरी-बेरी रोग: लहसुन का रस निकालकर 10 से 30 बूंद रस की मात्रा दूध के साथ मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पीने से बेरी-बेरी रोग में लाभ मिलता है। 65. कमर दर्द: 20 ग्राम लहसुन, 50 ग्राम सोंठ, 20 ग्राम लाहौरी नमक, इन सबको पीसकर चटनी बना लें। इसमें से 3-4 ग्राम चटनी गुनगुने पानी के साथ लें। इससे कमर दर्द में लाभ होगा। ठंडी हवा लगने से उत्पन्न कमर के दर्द में लहसुन की कलियां दूध या गर्म पानी के साथ निगलने से कमर दर्द मिट जाता है। लहसुन को छीलकर पानी में डालकर रख दें। सुबह उसमें कालानमक, भुनी हींग, सेंधानमक, सोंठ, कालीमिर्च, पीपर, अजवायन, जीरा सभी को 5-5 ग्राम चूर्ण करके मिलाएं। इस मिश्रण में से 6 ग्राम की मात्रा को एरण्ड की जड़ के काढ़े के साथ सेवन करने पर शीत लहर के कारण उत्पन्न कमर का दर्द मिट जाता है। 66. मासिकस्राव का कष्ट के साथ आना (कष्टार्तव): लहसुन को पीसकर घी में भूनकर शहद के साथ सेवन करने से मासिकस्राव का दर्द दूर होता है। 67. नष्टार्तव (बंद मासिक धर्म): लहसुन का रस 30 बूंद, प्रतिदिन दो बार दूध के साथ या लहसुन का काढ़ा 2 से 3 मिलीलीटर घी के साथ सेवन करने से तिवभारी के कारण रुकी हुई माहवारी शुरू हो जाती है। इसे गर्भवती स्त्री को नहीं देना चाहिए। इससे गर्भपात हो सकता है। 68. मासिक-धर्म संबन्धी परेशानियां: मासिक-धर्म यदि अनियमित हो तो लहसुन की दो पुतिया को प्रतिदिन सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से मासिक-धर्म नियमित रूप से आने लगता है। 69. गुर्दे की पथरी: लहसुन की पुती के साथ 2 ग्राम जवाखार पीसकर रोगी को सुबह-शाम देने से गुर्दे की पथरी बाहर निकल जाती है। 70. संग्रहणी: लहसुन की भुनी हुई पुती, 3 ग्राम सोंठ का चूर्ण, 5 ग्राम मिश्री तीनों एक साथ मिलाकर दिन में 3 बार लेने से संग्रहणी अतिसार का रोग दूर हो जाता है।

71. बवासीर (अर्श): लहसुन को घी में भूनकर खाने से बवासीर ठीक होता है। 72. चोट लगना: लहसुन की कलियों को नमक के साथ पीसकर उसकी पुल्टिस बांधने से चोट और मरोड़ में लाभ होता है। 73. उरूस्तम्भ (जांघों की सुन्नता): लहसुन एवं वायविडंग की लुगदी को गर्म कर खाने से और लहसुन से निकाले गये तेल की मालिश करने से उरूस्तम्भ ठीक हो जाता है। 74. पक्षाघात-लकवा-फालिस, फेसियल पैरालिसिस: दूध में लहसुन तथा वायविडंग डालकर उबाल लें। इसे नियमित रूप से दिन में दो बार पिलाने से अंगघात या पक्षाघात में बहुत लाभ होता है। चेहरे के लकवा में लहसुन और बायविडंग को पकाकर सुबह-शाम खाने से और लहसुन से बने तेल से मालिश करने से पक्षाघात (लकवा) में पूरा लाभ मिलता है। 500 मिलीलीटर सरसों के तेल में 100 ग्राम लहसुन, एक गोली (मटर के बराबर) अफीम, 10 लौंग, 50 ग्राम कालीमिर्च, 100 ग्राम अजवाइन को डालकर अच्छी तरह से उबालें तथा उबलने पर इसे छान लें, फिर लकवे वाले अंग पर नियमित रूप से मालिश करने से पक्षाघात ठीक हो जाता है। मक्खन के साथ लहसुन की 4 या 5 पोथियां नियमित रूप से खाने से पक्षाघात में आराम मिलता है। लहसुन की लगभग 10 पोथियां सुबह और शाम को गर्म घी के साथ पीसकर मिलाकर खाने से लकवा ठीक हो जाता है। शरीर के एक भाग में लकवा हो गया हो तो लगभग 25 ग्राम की मात्रा में छिले हुए लहसुन को पीसकर दूध में खीर की तरह गाढ़ा होने तक उबालें और गाढ़ा होने पर आंच से उतारकर ठंडा कर लें। इसे नियमित रूप से सुबह के समय खाली पेट खाने से लकवा ठीक हो जाता है। लगभग 50 ग्राम लहसुन को पीस लें। इसे 500 मिलीलीटर सरसों के तेल और एक किलो पानी को लोहे की कढ़ाई में तब तक गर्म करें जब तक कि सारा पानी जल न जाये, ठंडा होने पर नियमित सुबह शरीर पर मालिश करनी चाहिए और इसकी मालिश लगभग एक महीने तक करने से लकवा ठीक हो जाता है। 75. टांसिल: लहसुन का रस निकालकर टांसिल पर लेप करें। इससे टांसिल का बढ़ना बंद हो जाता है। 76. अग्निमान्द्यता (अपच): 1 कली लहसुन, 2 टुकड़े अदरक, आधा चम्मच धनिया के दाने और 4 कालीमिर्च के दानों को पीसकर चटनी बना लें। इसे खाना खाने के बाद चाटने से लाभ होता है। 77. आमाशय की जलन: लहसुन की 4 कच्ची कली को खाना खाने के बाद सेवन करना चाहिए। 78. अम्लपित्त: लहसुन की 1 कली को देशी घी में भूनकर पीसकर ठंडी कर लें, फिर धनिया और जीरा 5-5 ग्राम को पीसकर मिला दें। इस बने मिश्रण को दिन में सुबह, दोपहर और शाम पीने से लाभ मिलता है। लहसुन को खाली पेट सुबह खाने से अम्लपित्त शांत होती है। 79. दर्द व सूजन: दो गांठ लहसुन को पीसकर 100 मिलीलीटर तिल के तेल में मिलाकर गर्म करके लगाने से दर्द दूर हो जाता है। 80. जलोदर: लहसुन के 10 से 30 बूंद रस को दूध में मिलाकर पीने से पेशाब खुलकर आता है। इससे जलोदर में लाभ मिलता है। 2 से 3 ग्राम लहसुन को पीसकर घी के साथ सुबह-शाम सेवन करने से दिल को ताकत मिलती है और जलोदर की शिकायत कम हो जाती है। 250 मिलीलीटर पानी में एक चम्मच लहसुन को डालकर गर्म कर रस छान लें। इस रस को दिन में रोज तीन बार खुराक के रूप में पीने से जलोदर की बीमारी समाप्त होती है। लहसुन का रस 10 से 12 बूंदों को दूध में मिलाकर या लहसुन का मिश्रण 2 से 3 ग्राम तक को घी में मिलाकर सुबह और शाम सेवन करने से दिल को ताकत मिलती है और पेशाब खुलकर और साफ आकर पेट में मौजूद पानी पेशाब के द्वारा बाहर निकल जाता है।

 81. आमाशय का जख्म: लहसुन का रस 2 से 3 ग्राम की मात्रा में देशी घी के साथ पीने से आमाशय के जख्म में लाभ होता है। 82. मधुमेह का रोग: 2 लहसुन की पुतियों का रस निकालकर बेल के पत्ते के रस के साथ सुबह सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है। 83. पेट का दर्द: लहसुन का रस 3 ग्राम को थोड़ी-सी मात्रा में सेंधानमक मिलाकर खाकर ऊपर से गर्म पानी पीने से पेट का दर्द समाप्त होता है। आधा चम्मच लहसुन का रस पानी में मिलाकर पीने से पेट के दर्द में लाभ होता है। लहसुन, कालीमिर्च, घी और नमक को मिलाकर छोटी-छोटी गोली को खुराक के रूप में खाने से लाभ होता है। लहसुन के रस के 5 बूंदों को नमक के साथ सेवन करने से पेट के दर्द में लाभ होता है। 84. पेट के कीड़े: लहसुन और गुड़ को बराबर मात्रा में लेकर खाने से पेट के कीड़ें मर जाते हैं। लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह और शाम पीने से लाभ होता हैं। लहसुन की एक कली को पपीते के सूखे हुए थोड़े-से बीजों के साथ पीसकर चटनी बनाकर खिलाने से पेट के कीड़े मरकर मल के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। 1 पुती (एक फली) लहसुन को देशी घी में भून लें, इसे आधा चम्मच अजवायन के चूर्ण और 10 ग्राम पुराने गुड़ में मिलाकर दिन में चार बार खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। लहसुन के रस की 8 से 10 बूंदों को छाछ के साथ रोजाना दिन में 3 बार पीने से लाभ मिलता है। 5 लहसुन की कली को मुनक्का या शहद के साथ दिन में तीन बार 2 से 3 महीने तक पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। 85. नाक के कीड़े: 3 भाग लहसुन का रस और 4 भाग पानी को एक साथ मिलाकर उस पानी से जख्म को साफ करने से नाक के कीड़े खत्म होकर जख्म भी ठीक हो जाता है। 86. पोलियो: लहसुन खाने से पोलियो दूर रहता है। लहसुन खाने वालों को पोलियो कभी नहीं होता है। 2 या 4 लहसुन की कच्ची पोथियों को पोलियो होने पर सुबह के समय खाली पेट पानी के साथ खाने से पोलिया धीरे-धीरे दूर हो जाता है। 87. आधासीसी (माइग्रेन) अधकपारी: 30 ग्राम लहसुन को पीसकर उसका रस निकालें, फिर इस रस में लगभग 600 मिलीग्राम हींग मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण की एक-एक बूंद नाक में डालने से आधासीसी का दर्द खत्म हो जाता है। लहसुन का रस नाक में टपकाने से आधासीसी का दर्द दूर हो जाता है। 88. टीके से होने वाले दोष: 30 ग्राम लहसुन का मिलीलीटर 40 मिलीलीटर पानी में मिलाकर टीके के घाव को धोने से रोग सही हो जाता है। इससे घाव का दर्द भी दूर हो जाता है। 89. आक्षेप (आक्रोश के समय कंपकंपाना): दूध में लहसुन और वायविडंग को उबालकर सुबह और शाम रोगी को पिलाने से आक्षेप में बहुत लाभ होता है। 90. नजला, नया जुकाम: हफ्ते में 2 बार रात को भोजन में लहसुन खाने से सर्दी का रोग नहीं होता।

 91. वीर्य की कमी: रोज रात में 1-2 कली लहसुन जरूर खायें या लहसुन का रस शहद के साथ खाएं। इससे धातु (वीर्य) की कमजोरी, शीघ्रपतन और नपुंसकता दूर होती है। 92. अंगुलियों का कांपना: लहसुन के रस में वायविडंग को पकाकर खाने से एवं लहसुन से प्राप्त तेल की मालिश करने से अंगुलियों का कंपन ठीक हो जाता है। 93. मुर्च्छा (बेहोशी): मिर्गी से बेहोश रोगी को लहसुन को कूटकर सुंघाने से बेहोशी दूर हो जाती है। 94. गठिया रोग: 10 से 30 बूंद लहसुन के रस को 2 से 3 ग्राम शहद के साथ सेवन करने से गठिया का दर्द दूर हो जाता है। लहसुन से प्राप्त तेल से रोगी की मालिश करने से गठिया का दर्द दूर हो जाता है। लहसुन को सरसों के तेल में पकाकर मालिश करने से जोड़ों का दर्द ठीक होता है। 95. दिल की धड़कन: लहसुन की तीन कलियों का रस एक गिलास पानी में डालकर रोगी को देने से दिल की बढ़ी हुई धड़कन में लाभ होगा। लहसुन को आग में भूनकर चूर्ण बना लें। उसमें 5 ग्राम गिलोय का रस और दो चुटकी प्रवाल पिष्टी मिला लें। इसके बाद इसमें से एक चुटकी चूर्ण के साथ रोगी को सेवन कराएं। 96. उच्चरक्तचाप: खाना खाने के बाद कच्चे लहसुन की एक-दो कली छीलकर पानी के साथ चबाने उच्च रक्तचाप मिटती है। लहसुन की ताजा कलियां बढ़े हुए रक्तचाप को कम कर साधारण संतुलित अवस्था में रखने में मदद करती है। लहसुन की एक कली लेना अधिक अच्छा रहता है। लहसुन खाने की विधि- सुबह खाली पेट लहसुन की दो-तीन कलियों को छील लें। फिर प्रत्येक कली के तीन-चार टुकड़े कर थोड़े पानी के साथ सुबह खाली पेट चबा लें या उन टुकड़ों को पानी के घूंट के साथ निगल ले। इस विधि से कच्चे लहसुन का सेवन करने से खून (रक्त) में कोलेस्ट्रोल की मात्रा शीघ्रता से घटती है, रक्तचाप सामान्य होता है और ट्यूमर नहीं बनता है। लहसुन का रस निकालकर 10 ग्राम मात्रा सुबह-शाम पीने से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) कम होने लगता है। 97. फोड़ा: लहसुन को पीसकर फोड़ों पर लगाने से फोड़ों के कीड़े मर जाते है और फोड़े ठीक हो जाते हैं। 98. त्वचा के रोग: शरीर में जहां पर फोड़े-फुंसियां या खुजली हो उस जगह पर लहसुन का रस लगाने से लाभ होता है। 99. खाज-खुजली: लहसुन को तेल में उबालकर शरीर पर लेप करने से खुजली ठीक हो जाती है। यह खून को भी साफ कर देता है। लहसुन की कली को पीस लें और राई के तेल में उबालकर छान लें। इस तेल से मालिश करने से त्वचा की खुजली दूर होती है। 100. चालविभ्रम (कलाया खन्ज): वायविडंग में लहसुन के रस को पकाकर सेवन करने से कलाया खन्ज रोग में हाथ व पैर का हिलना बंद हो जाता है।

 101. गुल्यवायु हिस्टीरिया: लहसुन सुंघाने से हिस्टीरिया के दौरे में लाभ मिलता है और इससे बेहोशी दूर हो जाती है। यह एक रोग है जिसमें बेहोशी या दौरे पड़ने लगते है। लहसुन का रस नाक में टपकाने से होश आता है। 102. हृदय रोग: यदि यह शंका हो कि अमुक समय हृदय में दर्द शुरू हो सकता है, तो लहसुन की चार कलियां चबाकर खा जायें। हृदय की गति रुकने की संभावना होते ही तीन-चार लहसुन की कलियों को तुरन्त चबा लेने से हार्टफेल नहीं होता। इसके पश्चात इसे दूध में उबालकर देने से काफी लाभ होता है और लहसुन को पीसकर दूध के साथ पीने से ब्लडप्रेशर में भी लाभ होता है। लहसुन हृदय रोगी के लिए अति उत्तम प्रकृति प्रदत्त औषधि है। दिल में दर्द और सांस फूलने पर लहसुन की दो-तीन कलियों को चबाकर रस चूसने से बहुत लाभ होता है। इससे पेट से गैस निकल जाने पर हृदय का दबाव भी कम होता है। लहसुन का रस 10 से 30 बूंद घी के साथ या दूध में उबालकर सेवन करने से हृदय के ऊपर का दबाव कम होकर, हृदय का दर्द नश्ट होता है। 103. चेचक (मसूरिका): लहसुन को पानी में उबाल लें। यह पानी रोगी को आधा कप सुबह और शाम को पिलाने से चेचक के रोग में लाभ होता है। घर के वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए हवन की सामग्री के साथ लहसुन की कलियां भी जलानी चाहिए। इसमें से निकलने वाले धुंए से हवा में घूमने वाले कीड़े भी मर जाते हैं।

104) नासूर (पुराना घाव): लहसुन की पुती को पीसकर घाव पर लगाएं तथा ऊपर से पट्टी बांध दें। इसके अलावा लहसुन की चटनी सेवन करते रहने से कुछ ही दिनों में घाव ठीक हो जाता है। 105. दाद: अगर दूध पीने वाले बच्चे को (छोटे बच्चे को) दाद हो तो लहसुन को जलाकर उसकी राख को शहद में मिलाकर दाद पर लगाने से लाभ होता है। 106. पीलिया का रोग: लहसुन की चार कली पीसकर आधा कप गर्म दूध में मिलाकर पीयें । ऐसा प्रयोग चार दिन करने से पीलिया ठीक हो जाता है। 107. पसलियों का दर्द: लहसुन का रस तथा आधा चुटकी श्रृंगभस्म-दोनों को मिलाकर शहद के साथ खाने से पसलियों के दर्द में आराम मिलता है। 108. शरीर का सुन्न पड़ जाना: 10 बूंद लहसुन का रस, आधा चम्मच सोंठ और आधा चम्मच तुलसी का रस मिलाकर रोजाना सुबह-शाम लेने से सुन्न पडे़ हुए अंग ठीक होते हैं। 109. विसर्प-फुंसियों का दल बनना: चौथाई चम्मच लहसुन के रस को चौथाई कप गर्म पानी में मिलाकर रोजाना 3 बार पीने से फुंसिया ठीक हो जाती हैं। 110. मानसिक उन्माद (पागलपन): लहसुन का रस, तगर, सिरस के बीज, मुलहठी और बच को बराबर मात्रा में लेकर कूटकर चूर्ण बनाकर रख दें, इस चूर्ण को आंखों में लगाने और इसको सूंघने से पागलपन या उन्माद दूर हो जाता है।

 111. साइटिका (गृध्रसी): लहसुन पीसकर तिल के तेल में मिलाकर कुछ देर तक आग पर गर्म करें। फिर छानकर दिन में 3 से 4 बार पैरों पर मालिश करने से साइटिका के रोग में आराम मिलता है। बायबिडंग के साथ लहसुन से प्राप्त रस को पकाकर खाने से और इससे पैरों की मालिश करने से रोगी को दर्द दूर हो जाता है। 112. सिर का दर्द: कनपटी पर लहसुन की पोथियों को पीसकर लेप की तरह लगाने से सिर दर्द खत्म हो जाता है। लहसुन को शहद की 10 से 30 बूंद के साथ रोजाना खाने से या इसके रस को माथे पर लेप की तरह से लगाने से सिर का दर्द दूर हो जाता है। जिस ओर सिर में दर्द हो रहा हो उसी ओर के नाक के नथुने में एक या दो बूंद लहसुन के रस की बूंदे डालने से आधासीसी के कारण होने वाला सिर का दर्द दूर हो जाता है। 113. सफेद दाग: लहसुन का रस सफेद दागों पर लगाने से जल्दी लाभ होता है। इस रोग में लहसुन जरूर खाना चाहिए। लहसुन के रस को निकालकर सफेद दाग पर लगाने से दाग जल्दी ठीक हो जाते हैं। हरड़ को घिसकर लहसुन के रस में मिलाकर लेप करने से सफेद दाग ठीक हो जाते है। लहसुन को खाने से भी सफेद दाग ठीक हो जाते हैं। 114. नाड़ी का दर्द: वायविडंग एवं लहसुन की लुगदी बना लें, इसे गर्म कर सेवन करें। इसे नाड़ी का दर्द खत्म होता है। 115. कण्ठ रोहिणी: लहसुन की एक-एक कली को साफ करके लगभग 60 ग्राम लहसुन लेकर तीन से चार घंटे के अन्दर रोगी को दे देते हैं। इसकी बदबू के कारण यदि रोगी खा भी न सके तो लहसुन की कलियों को छीलकर 3 दिन तक छाछ में डालकर भिगो दें। ऐसा करने से लहसुन की बदबू तो मिट जायेगी परन्तु इसके गुण समाप्त नहीं होगें। इस तरह रोजाना लहसुन खाने से जब गले की झिल्ली साफ हो जाये तो पूरे दिन में लगभग 60 ग्राम लहसुन रोगी को खिलाया करें। यदि रोगी कोई बच्चा हो तो 20 से 30 बूंद लहसुन का रस हर 3 से 4 घंटे के अन्दर शर्बत में मिलाकर रोगी बच्चे को दें। लगभग 50 ग्राम लहसुन की कली 4 घंटे तक चूसने से रोहिणी रोग में लाभ होता है। बच्चों को लहसुन का रस शर्बत में मिलाकर पिलाना चाहिए। इसकी कलियों का बार-बार रस देते रहना चाहिए। 116. कंठशालूक (गले में गांठ): लहसुन को बारीक पीसकर उसे कपडे़ पर लगाकर पट्टी बना लें फिर उसे गांठ वाले स्थान पर लगायें। इससे गले की गांठे दूर हो जाती हैं। लहसुन का लेप तैयार करके उसे एक कपड़े के टुकड़े पर मल दें। अब उसे हल्की आग पर गर्म करने के लिए रख दें और बाद में उसे आग पर से उतारकर निचोड़कर उसका रस निकाल लें। इस रस के बराबर ही शहद मिलाकर टांसिल पर लगाने से लाभ मिलता है। 117. सर्दी (जाड़ा) अधिक लगना: लगभग 10 से 30 बूंद लहसुन के रस की या 2 से 3 ग्राम की मात्रा में लहसुन के काढ़े को शहद के साथ रोजाना खाने से शीत ऋतु में लगने वाली आवश्यकता से अधिक सर्दी नहीं लगती है। सर्दी के कारण होने वाले रोग भी दूर रहते हैं। 118. शरीर में सूजन: लहसुन, गिलोय, गोखरू, मुण्डी, पुनर्नवा और त्रिफला का काढ़ा बनाकर रोगी को पिलाने से गुर्दे की खराबी के कारण होने वाली सूजन दूर हो जाती है। लहसुन, बेलगिरी, कचूर, ग्वारपाठा और आंबाहल्दी को पीसकर लेप की तरह से लगाने से किसी कीड़े के कारण काटने से होने वाली सूजन दूर हो जाती है। लगभग 10 से 30 बूंद लहसुन के रस को दूध में मिलाकर या 2 से 3 ग्राम लहसुन के काढ़े को घी में मिलाकर खाने से हृदय मजबूत होता है और पेशाब खुलकर आता है इससे शरीर की सूजन खत्म हो जाती है। 119. गले के रोग: लहसुन को सिरके में भिगोकर खाने से गले का दर्द और रगो (नसों) का ढीलापन दूर होता है। लहसुन की एक गांठ को पीसकर पानी में मिलाकर गर्म कर लें। फिर उस पानी को छानकर गरारे करने चाहिए। गले में काग हो जाने पर लहसुन के रस को शहद में मिलाकर रूई के फाये से काग पर लगाएं। टांन्सिलाइटिस (गले में गांठ) होने पर लहसुन को बारीक पीसकर गर्म पानी में मिलाकर गरारे करने से लाभ होता है। 120. गर्दन में दर्द: लहसुन के तेल को सरसों के तेल में मिलाकर गर्दन पर लगाएं।

 121. आवाज का बैठ जाना: गला बैठ जाना, टान्सिल (गले की गांठे) और गले में दर्द होने पर गर्म पानी में लहसुन को पीसकर मिला लें फिर उस पानी को छानकर गरारे करें। इससे बंद आवाज खुल जाती है। पानी में एक कली लहसुन का रस और फूली हुई फिटकरी को पानी में डालकर कुल्ला करने से बैठी हुई आवाज में लाभ होता है। लहसुन को दीपक की लौं में भूनकर पीस लें। उसमें मुलहठी का चूर्ण मिला लें। फिर इसके 2 ग्राम चूर्ण को शहद के साथ सुबह और शाम सेवन करने से बैठी हुई आवाज ठीक हो जाती है। गर्म पानी में लहसुन का रस मिलाकर सुबह-शाम गरारे करने से गले में लाभ होता है। लहसुन को पीसकर गर्म पानी में मिलाकर बार-बार गरारे करने से सिर्फ दो-तीन बार में ही गला साफ हो जाता है। एक बार में कम से कम 10 मिनट तक लगातार गरारे करें।

सोमवार, 27 अप्रैल 2020

क्षय रोग (टी.बी.) Or (Tuberculosis)

क्षय रोग (टी.बी.) (Tuberculosis)

जानकारी:-

क्षय रोग को हिन्दी में राज्यक्ष्मा और टी.बी. कहते हैं तथा एलोपैथी में इसे ट्यूबरक्लोसिस कहा जाता है। इस रोग के हो जाने पर रोगी व्यक्ति का शरीर कमजोर हो जाता है। क्षय रोग के हो जाने पर शरीर की धातुओं यानी रस, रक्त आदि का नाश होता है। जब किसी व्यक्ति को क्षय रोग हो जाता है तो उसके फेफड़ों, हडि्डयों, ग्रंथियों तथा आंतों में कहीं इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

क्षय रोग (टी.बी.) के लक्षण-

         जब किसी स्त्री तथा पुरुष को क्षय रोग हो जाता है तो उसका वजन धीरे-धीरे घटने लगता है तथा थकान महसूस होने लगती है। इसके साथ-साथ रोगी को खांसी तथा बुखार भी हो जाता है। रोगी व्यक्ति को भूख लगना कम हो जाता है तथा उसके मुंह से कफ के साथ खून भी आने लगता है। इस रोग में किसी-किसी रोगी के शरीर पर फोड़े तथा फुंसियां होने लगती हैं।

क्षय रोग तीन प्रकार का होता है-

फुफ्सीय क्षय

पेट का क्षय

अस्थि क्षय

क्षय-

          इस प्रकार का फुफ्फसीय क्षय रोग जल्दी पहचान में नहीं आता है। यह रोग शरीर के अन्दर बहुत दिनों तक बना रहता है। जब यह रोग बहुत ज्यादा गंभीर हो जाता है तब इस रोग की पहचान होती है। क्षय (टी.बी.) रोग किसी भी उम्र की आयु के स्त्री-पुरुषों को हो सकता है लेकिन अलग-अलग रोगियों में इसकी अलग-अलग पहचान होती है।

फुफ्फसीय क्षय रोग की पहचान-

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को सिर में दर्द होता रहता है तथा रोगी व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है।

 पीड़ित रोगी की पाचनशक्ति खराब हो जाती है।

फुफ्फसीय क्षय रोग से पीड़ित रोगी की हडि्डयां गलने लगती हैं तथा रोगी व्यक्ति के शरीर में आंख-कान की कोई बीमारी खड़ी होकर असली रोग पर पर्दा डाले रहती है।

फुफ्फसीय क्षय रोग से पीड़ित रोगी की नाड़ी तेजी से चलने लगती है।

फुफ्फसीय क्षय रोग से पीड़ित रोगी की जीभ लाल रंग की हो जाती है और रोगी व्यक्ति के शरीर का तापमान बढ़ जाता है।

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को नींद नहीं आती है तथा जब वह चलता है या सोता है तो उसका मुंह खुला रहता है।

फुफ्फसीय क्षय रोग से पीड़ित रोगी के शरीर में बहुत अधिक कमजोरी आ जाती है तथा रोगी व्यक्ति का चेहरा पीला पड़ जाता है तथा रोगी व्यक्ति के चेहरे की चमक खो जाती है।

रोगी व्यक्ति के शरीर से पसीना आता रहता है तथा उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।

फुफ्फसीय क्षय रोग से पीड़ित रोगी को कभी-कभी थूक के साथ खून भी आने लगता है। इसलिए रोगी व्यक्ति को अपने थूक का परीक्षण (जांच) समय-समय पर करवाते रहना चाहिए।

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को तेज रोशनी अच्छी नहीं लगती है तथा वह कुछ न कुछ बड़बड़ाता रहता हैं और उसके दांत किटकिटाते रहते हैं।

फुफ्फसीय क्षय रोग से पीड़ित रोगी को भूख नहीं लगती है, भोजन का स्वाद अच्छा नहीं लगता है तथा उसके शरीर का वजन दिन-प्रतिदिन कम होता जाता है।

फुफ्फसीय क्षय रोग से पीड़ित रोगी जब सुबह के समय में उठता है तो भोजन करने के बाद उसको खांसी आती है और उसके सीने में तेज दर्द होने लगता है।

पेट का क्षय (टी.बी.):-

          इस क्षय रोग की पहचान भी बड़ी मुश्किल से होती है। इस रोग से पीड़ित रोगी के पेट के अन्दर गांठे पड़ जाती है।

पेट का क्षय रोग के लक्षण-

पेट के क्षय (टी.बी.) रोग से पीड़ित रोगी को बार-बार दस्त आने लगते हैं।

रोगी व्यक्ति के शरीर में अधिक कमजोरी हो जाती है और उसके शरीर का वजन दिन-प्रतिदिन घटता रहता है।

इस रोग से पीड़ित रोगी के पेट में कभी-कभी दर्द भी होता है।

हड्डी का क्षय रोग:-

        इस रोग के कारण रोगी की हड्डी बहुत अधिक प्रभावित होती है तथा हड्डी के आस-पास की मांसपेशियां भी प्रभावित होती हैं।

हड्डी के क्षय रोगी की पहचान-

          इस रोग से पीड़ित रोगी के शरीर पर फोड़े-फुंसियां तथा जख्म हो जाते हैं और ये जख्म किसी भी तरह से ठीक नहीं होते हैं।

क्षय रोग (टी.बी.) होने का कारण-

क्षय रोग उन व्यक्तियों को अधिक होता है जिनके खान-पान तथा रहन-सहन का तरीका गलत होता है। इन खराब आदतों के कारण शरीर में विजातीय द्रव्य (दूषित द्रव्य) जमा हो जाते हैं और शरीर में धीरे-धीरे रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

क्षय रोग ट्यूबरकल नामक कीटाणुओं के कारण होता है। यह कीटाणु ट्यूबरकल नामक कीटाणु फेफड़ों आदि में उत्पन्न होकर उसे खाकर नष्ट कर देते हैं। यह कीटाणु फेफड़ों, त्वचा, जोड़ों, मेरूदण्ड, कण्ठ, हडि्डयों, अंतड़ियों आदि शरीर के अंग को नष्ट कर देते हैं।

क्षय रोग का शरीर में होने का सबसे प्रमुख कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति का कम हो जाना है तथा शरीर में विजातीय द्रव्यों (दूषित द्रव्य) का अधिक हो जाना है।

क्षय रोग व्यक्ति को तब हो जाता है जब रोगी अपने कार्य करने की शक्ति से अधिक कार्य करता है।

शौच तथा पेशाब करने के वेग को रोकने के कारण भी क्षय रोग हो जाता है।

किसी अनुचित सैक्स संबन्धी कार्य करके वीर्य नष्ट करने के कारण भी क्षय रोग हो सकता है।

अधिक गीले स्थान पर रहने तथा धूल भरे वातावरण में रहने के कारण भी क्षय रोग हो जाता है।

प्रकाश तथा धूप की कमी के कारण तथा भोजन सम्बंधी खान-पान में अनुचित ढंग का प्रयोग करने के कारण भी क्षय रोग हो सकता है।

अधिक विषैली दवाइयों का सेवन करने के कारण भी क्षय रोग हो सकता है।

क्षय रोग की अवस्था 3 प्रकार की होती है-

क्षय रोग की पहली अवस्था-

           क्षय रोग की अवस्था के रोगियों का उपचार हो सकता है। इस अवस्था के रोगियों को खांसी उठती है तथा खांसी के साथ कभी-कभी कफ भी आता है, तो कभी नहीं भी आता है तो कभी-कभी कफ में रक्त के छींटे दिखाई देते हैं। रोगी व्यक्ति का वजन घटने लगता है। इस अवस्था का रोगी जब थोड़ा सा भी कार्य करता है तो उसे थकावट महसूस होने लगती है और उसके शरीर से पसीना निकलने लगता है। पीड़ित रोगी को रात के समय में अधिक पसीना आता है और दोपहर के समय में बुखार हो जाता है तथा सुबह के समय में बुखार ठीक हो जाता है।

क्षय रोग की दूसरी अवस्था:-

           क्षय रोग की दूसरी अवस्था से पीड़ित रोगी के शरीर में जीवाणु उसके फेफड़े में अपना जगह बना लेते हैं जिस कारण शरीर का रक्त और मांस नष्ट होने लगता है। इस रोग से पीड़ित रोगी को दोपहर के बाद बुखार होने लगता है तथा उनके जबड़े फूल जाते हैं और उसके मुंह का रंग लाल हो जाता है। रोगी व्यक्ति को रात के समय में अधिक पसीना आता है। क्षय रोग की इस अवस्था से पीड़ित रोगी के पेट की बीमारी बढ़ जाती है तथा उसे सूखी खांसी होने लगती है। इस अवस्था के क्षय रोग से पीड़ित रोगी के कफ का रंग सफेद से बदलकर नीला हो जाता है और उसके कफ के साथ रक्त भी गिरना शुरू हो जाता है। रोगी व्यक्ति को उल्टियां भी होने लगती हैं तथा उसके शरीर का वजन कम हो जाता है। इस रोग से पीड़ित रोगी का मुंह चपटा हो जाता है तथा कफ बढ़ जाता है। रोगी के मुंह में सूजन हो जाती है। रोगी के बगलों में कभी-कभी सुइयां सी चुभती प्रतीत होती हैं। यह अवस्था बहुत ही कष्टदायक होती है।

क्षय रोग की तीसरी अवस्था:-

          इस अवस्था के रोग से पीड़ित रोगी के दोनों फेफड़े खराब हो जाते हैं तथा रोगी का कण्ठ भी रोगग्रस्त हो जाता है। रोगी व्यक्ति को दस्त लग जाते हैं। रोगी की नाक पतली हो जाती है तथा उसके नाखूनों के भीतर का भाग काला पड़ जाता है। रोगी की कनपटियां अन्दर धंस जाती हैं। उसे अपने घुटने के निचले भाग में दर्द महसूस होता रहता है। पैरों की एड़ियों का ऊपरी भाग सूज जाता है तथा रोगी को खून की उल्टियां होने लगती हैं। इस अवस्था के क्षय रोग से पीड़ित रोगी की भूख खुल जाती है। इस अवस्था से पीड़ित रोगी सोचता है कि उसका रोग ठीक हो गया है। लेकिन इस अवस्था से पीड़ित रोगी बहुत कम ही बच पाते हैं।

क्षय रोग के लिए एक विशेष सावधानी:-

          क्षय रोग (टी.बी.) एक प्रकार का छूत का रोग होता है। इसलिए इस रोग से पीड़ित रोगी के कपड़े, बर्तन तथा रोगी के द्वारा प्रयोग की जाने वाली चीजों को अलग रखना चाहिए, ताकि कोई अन्य उसे उपयोग में न ला सके क्योंकि यदि कोई व्यक्ति रोगी के कपड़े या उसके द्वारा उपयोग की जाने वाली चीजों का उपयोग करता है तो उसे भी क्षय रोग होने का डर रहता है।

क्षय रोग (टी.बी.) का प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार:-

क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित रोगी को नारियल का पानी और सफेद पेठे का रस प्रतिदिन पीना चाहिए। जिसके फलस्वरूप यह रोग कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।

पालक की ताजी पत्ती तथा 2 चम्मच मेथी दाने का काढ़ा 20 ग्राम शहद के साथ मिलाकर प्रतिदिन दिन में 3 बार सेवन करने से क्षय रोग (टी.बी.) कुछ दिनों में ही ठीक हो जाता है।

क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित रोगी को अधिक से अधिक फलों तथा सलाद का सेवन करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है।

क्षय रोग को ठीक करने के लिए अंगूर, अनार, अमरूद, हरी सब्जियों का सूप, खजूर, बादाम, मुनक्का, खरबूजे की गिरियां, सफेद तिलों का दूध, नींबू पानी, लहसुन, प्याज आदि का सेवन करना चाहिए, जिसके फलस्वरूप यह रोग कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।

कुछ दिनों तक शहद के साथ आंवले के रस का सेवन करने से क्षय रोग कुछ दिनों में ही ठीक हो जाता है।

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को नीम या पीपल के पेड़ की छाया में आराम करना चाहिए तथा लम्बी गहरी सांस लेनी चाहिए और सुबह के समय में सैर के लिए जाना चाहिए।

क्षय रोग (टी.बी.) को ठीक करने के लिए रोगी व्यक्ति को नीम के पानी का एनिमा लेकर अपने पेट को साफ करना चाहिए। फिर इसके बाद कटिस्नान और कुंजल क्रिया करनी चाहिए। रोगी व्यक्ति को छाती पर मिट्टी की गीली पट्टी करनी चाहिए और सुबह के समय में सूर्य के प्रकाश में शरीर की सिंकाई करनी चाहिए और मानसिक चिंता को दूर करना चाहिए।

क्षय रोग (टी.बी.) को ठीक करने के लिए कई प्रकार के आसन हैं जिनको करने से क्षय रोग कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। ये आसन इस प्रकार हैं- गोमुखासन, मत्स्यासन, अत्तान मण्डूकासन, कटिचक्रासन, ताड़ासन, नौकासन, धनुरासन तथा मकरासन आदि।

क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित रोगी को शुद्ध और खुली वायु में रहना चाहिए और सुबह के समय में धूप की रोशनी को अपने शरीर पर पड़ने देना चाहिए क्योंकि सूर्य की रोशनी से क्षय रोग के कीटाणु नष्ट हो जाते है।

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को प्रतिदिन बकरी का दूध पीने के लिए देना चाहिए क्योंकि बकरी के दूध में क्षय रोग के कीटाणुओं को नष्ट करने की शक्ति होती है।

यदि रोगी व्यक्ति के पेट में कब्ज बन रही हो तो उसे प्रतिदिन एनिमा क्रिया करानी चाहिए ताकि पेट साफ हो सके और इसके साथ-साथ इस रोग का प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करना चाहिए।

मीठे आम के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर रोगी को कम से कम 25 दिनों तक सेवन कराने से क्षय रोग जल्दी ही ठीक हो जाता है।

लहसुन तथा प्याज की 8 से 10 बूंदों में 1 चम्मच शहद मिलाकर प्रतिदिन चाटने से बहुत अधिक लाभ मिलता है।

प्रतिदिन 2 किशमिश तथा 2 अखरोट खाने से क्षय रोग (टी.बी.) कुछ ही महीनों में ठीक हो जाता है।

क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित रोगी को खाने के साथ पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि खाना खाने के लगभग 10 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

इस रोग से पीड़ित रोगी को अरबी, चावल, बेसन तथा मैदा की बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित रोगी को सप्ताह में 1 बार कालीमिर्च, तुलसी, मुलहठी, लौंग तथा थोड़ी-सी अजवाइन को पानी में उबालकर पानी पीने को दें। इस काढ़े को हल्का गुनगुना सा पीने से रोगी व्यक्ति को बहुत अधिक लाभ मिलता है।

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को प्रतिदिन तुलसी की 5 पत्तियां खाने को देनी चाहिए जिसके फलस्वरूप इस रोग का प्रभाव कम हो जाता है।

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को सुबह के समय में नाश्ता करने से पहले गहरी नीली बोतल का सूर्यतप्त जल 50 मिलीलीटर की मात्रा में प्रतिदिन कम से कम 2-3 बार पीने से रोगी का रोग कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को सुबह के समय में सूर्य के सामने पीठ के बल लेटकर अपनी छाती के सामने एक नीले रंग का शीशा रखकर उस प्रकाश को छाती पर पड़ने देना चाहिए। रोगी व्यक्ति को इस तरीके से लेटना चाहिए कि उसका सिर छाया में हो और छाती वाला भाग सूर्य की किरण के सामने हो। इसके बाद नीले शीशे को रोगी की छाती से थोड़ी ऊंचाई पर इस प्रकार रखना चाहिए कि सूर्य की किरणें नीले शीशे में से होती हुई रोगी की छाती पर पड़ें। इस प्रकार से प्रतिदिन उपचार करने से क्षय रोग ठीक हो जाता है।

क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित रोगी को सुबह के समय में खुली हवा में गहरी सांस लेनी चाहिए तथा कम से कम आधे घण्टे तक ताजी हवा में टहलना चाहिए।

रोगी व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह के समय में कम से कम 15 मिनट तक हरी घास पर नंगे पैर चलना चाहिए।

यदि रोगी व्यक्ति प्रतिदिन सुबह के समय में खुली हवा में आराम से लेटकर कम से कम 10 मिनट तक शवासन क्रिया करे तो उसे बहुत अधिक लाभ मिलता है।

रोगी व्यक्ति को नहाने से पहले प्रतिदिन अपने पूरे शरीर पर घर्षण स्नान करना चाहिए तथा स्पंज बाथ रगड़-रगड़ कर करना चाहिए।

रोगी को नहाने से पहले अपने पेड़ू पर गीली मिट्टी की पट्टी से 10 मिनट लेप करना चाहिए और इसके बाद अपने पूरे शरीर पर मालिश करनी चाहिए।

क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित रोगी को अधिक पसीना आ रहा हो तो थोड़ी देर के लिए उसे रजाई ओढ़ा देनी चाहिए ताकि पसीना निकले और फिर 10 मिनट बाद ताजे स्वच्छ जल से उसे स्नान करना चाहिए।

रोगी व्यक्ति को उपचार कराते समय अपनी मानसिक परेशानियों तथा चिंताओं को दूर कर देना चाहिए।

क्षय रोग से पीड़ित रोगी को अधिक से अधिक आराम करना चाहिए।

क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित रोगी यदि नीम की छाया में प्रतिदिन कम से कम 1 घण्टे के लिए आराम करें तो उसे बहुत अधिक आराम मिलता है।

नोट: 

1)क्षय (टी.बी): लहसुन खाने वालों को क्षय रोग नहीं होता है। लहसुन के प्रयोग से क्षय के कीटाणु मर जाते हैं। लहसुन का रस 3.5 से 7 मिलीलीटर सुबह-शाम सेवन करने से उपवृक्क (गुर्दे) की टी.बी. या किसी भी प्रकार की टी.बी में लाभ मिलता है। 250 मिलीलीटर दूध में लहसुन की 10 कली उबालकर खाएं तथा ऊपर से उसी दूध को पीयें। यह प्रयोग लंबे समय तक करते रहने से टी.बी ठीक होती है। लहसुन की 1-2 कली सुबह-शाम खाकर ऊपर से ताजा पानी पीना चाहिए। लहसुन यक्ष्मा (टी.बी.) को दूर करने में बहुत सहायक होता है। 
2. फेफड़ों की टी.बी.: लहसुन के प्रयोग से कफ गिरना कम होता है। यह रात को निकलने वाले पसीने को रोकता है, भूख बढ़ाता है और नींद अच्छी लाता है। फेफड़ों में क्षय (टी.बी) होने पर लहसुन के रस में रूई तर करके सूंघना चाहिए ताकि श्वास के साथ मिलाकर इनकी गन्ध फेफड़ों तक पहुंच जाए। इसे बहुत देर तक सूंघते रहने से लाभ होता है। खाना खाने के बाद भी लहसुन का सेवन करना चाहिए। यक्ष्मा, ग्रिन्थक्षय और हड्डी के क्षय में लहसुन खाना बहुत ही फायदेमंद है।
3. आंतों की टी.बी.: लहसुन के रस की 5 बूंदे 12 ग्राम पानी के साथ लेते रहने आंतों की टी.बी. दूर होती है।

Saffron health benefits

  परिचय : केसर की खेती भारत के कश्मीर की घाटी में अधिक की जाती है। यहां की केसर हल्की, पतली, लाल रंग वाली, कमल की तरह सुन्दर गंधयुक्त होती ह...